
'मैं अनाथ हूं, मेरा इस दुनिया में कोई नहीं है...' महिला ने पहले बच्चे को मारा, फिर की खुदकुशी
AajTak
गुजरात के आणंद में 37 साल की शादीशुदा महिला ने खुदकुशी कर ली. महिला ने पहले 8 साल के बच्चे मारा फिर खुद भी फांसी के फंदे पर लटक गई. शुरुआती जांच में सामने आया है कि पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने यह कदम उठाया. पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
गुजरात के आणंद से खुदकुशी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां 37 साल की शादीशुदा महिला ने खुदकुशी कर ली. महिला ने पहले 8 साल के बच्चे मारा फिर खुद भी फांसी के फंदे पर लटक गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जो उसने दीवार पर चिपकाया था.
सुसाइड में महिला ने लिखा है कि मैं आनाथ हूं, मेरा इस दुनिया में कई नहीं है, मैं अपनी मर्जी से जिंदगी खत्म कर रही हूं. इसका किसी का कोई संबंध नहीं है, साथ ही मैं अपने बच्चे को भी ले जा रही हूं. ताकि मेरे बच्चे को मेरे हिस्से का दर्द और तकलीफ न सहनी पड़े. जब तक वह जिंदा रहेगा उसके लिए मेरी रूह तड़पती रहेगी. इसलिए मैं इसे अपने साथ लेकर जा रही हूं. हमारे मरने के बाद किसी को कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए. मेरी आखिरी ख्वाहिश है हमारी हम दोनों की लाश को जमीन में मत दफनाना जला देना ताकि हमारा कोई निशान बाकी ना रहे.
महिला ने पहले बेटे को मारा फिर की खुदकुशी
मृतका परणीता अनम शेख की शादी 8 साल पहले अंसार लतिफ शेख से हुई थी. दोनों का एक 8 साल का बेटा भी है, मृतका का पति अन्सार लतिफ शेख मार्केटिंग का का करता है. दोनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि अनम महाराष्ट्र की रहने वाली हिंदू मराठी लड़की थी. जिसका शादी से पहले का नाम कविता था. उसने अन्सार लतिफ शेख से लव मैरिज की थी और मुस्लिम धर्म अपनाने के बाद अपना नाम अनम रख दिया था. इस घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.









