
लड़कों से ज्यादा टीनेज लड़कियों में बढ़ी सिगरेट की लत! जानें- क्या हैं कारण
AajTak
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट बताती है कि टीनेज लड़कियों में लड़कों की तुलना में स्मोकिंग बढ़ी है. एक दशक में स्मोकिंग करने वाली टीनेज लड़कियां 3.8% बढ़ी है, जबकि इसी दौरान लड़कों की संख्या 2.3% बढ़ी है.
'सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है...' सिगरेट के पैकेटों पर वैधानिक चेतावनी लिखी होती है, लेकिन उसके बावजूद युवाओं में इसकी लत बढ़ती जा रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की नई रिपोर्ट बताती है कि एक दशक में भारत में सिगरेट-बीड़ी पीने वाले कम उम्र के लड़के और लड़कियों की संख्या बढ़ी है.
'टोबैको कंट्रोल इन इंडिया 2022' के नाम से आई इस रिपोर्ट में बताया गया है कि देशभर में तंबाकू का सेवन करने वालों की कमी तो आई है, लेकिन सिगरेट या बीड़ी की खपत बढ़ गई है. चिंता में डालने वाली बात ये है कि अब कम उम्र की लड़कियों में सिगरेट-बीड़ी पीने की लत तेजी से बढ़ती जा रही है.
ये रिपोर्ट बताती है कि 2009 से 2019 के बीच यानी 10 साल में स्मोकिंग करने वाली लड़कियों की संख्या दोगुनी हो गई है. स्मोकिंग करने वाले लड़कों की संख्या भी बढ़ी, लेकिन उतनी नहीं.
स्मोकिंग पर क्या जानकारी आई सामने?
हाल ही में जारी स्वास्थ्य मंत्रालय की इस रिपोर्ट में बताया गया है कि 2009 में देश में 2.4% लड़कियां स्मोकिंग करती थीं. जबकि, 2019 में ये बढ़कर 6.2% हो गई. यानी, इन 10 सालों में स्मोकिंग करने वाली लड़कियों की संख्या 3.8% बढ़ गई.
इसी तरह 2009 में 5.8% लड़के ऐसे थे, जो स्मोकिंग करते थे. 2019 में इनकी संख्या बढ़कर 8.1% हो गई. यानी, 10 साल में स्मोकिंग करने वाले लड़के 2.3% बढ़ गए.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.









