
दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार को फिर मिला एक्टेंशन, MHA ने 3 महीने के लिए बढ़ाया कार्यकाल
AajTak
अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी, कुमार को पिछले साल अप्रैल में मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त किया गया था. इससे पहले वह अरुणाचल प्रदेश के सीएस थे. 60 वर्षीय नौकरशाह पिछले साल 30 नवंबर को रिटायर होने वाले थे. तब 6 महीने के लिए उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया था.
गृह मंत्रालय (एमएचए) ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार का कार्यकाल अतिरिक्त तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है. उनका कार्यकाल 31 मई 2024 को पूरा हो रहा था, जिसे अगस्त 2024 तक बढ़ाया गया है. इससे पहले भी उनका कार्यकाल 6 महीने के लिए बढ़ाया गया था. इसका आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने विरोध किया था.
अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी, कुमार को पिछले साल अप्रैल में मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त किया गया था. इससे पहले वह अरुणाचल प्रदेश के सीएस थे. 60 वर्षीय नौकरशाह पिछले साल 30 नवंबर को रिटायर होने वाले थे. हालांकि, उनका कार्यकाल केंद्र द्वारा बढ़ा दिया गया था, जिसने तब तर्क दिया था कि उसके पास मुख्य सचिव के कार्यकाल को छह महीने तक बढ़ाने की शक्ति है. आम आदमी पार्टी ने इस विस्तार के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी.
बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में शासन से संबंधित कई मुद्दों पर आप और दिल्ली के मुख्य सचिव दोनों आमने-सामने रहे हैं. पिछले साल नवंबर में, AAP मंत्री आतिशी ने नरेश कुमार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे, जिसमें दावा किया गया था कि नरेश ने दिल्ली सरकार से टेंडर हासिल करने में अपने बेटे को गलत तरीके से फायदा पहुंचाया. आतिशी ने केजरीवाल को अपनी पूरक रिपोर्ट में सिफारिश की कि मुख्य सचिव को तुरंत उनके पद से हटा दिया जाए और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए.
हालांकि, रिपोर्ट को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने खारिज कर दिया, जिन्होंने कहा कि रिपोर्ट 'पूर्वाग्रहपूर्ण' और 'गुणहीन' थी. एलजी ने कहा था कि दिल्ली सरकार की रिपोर्ट "पूर्वकल्पित धारणाओं और अनुमानों" पर आधारित है और "चल रही जांच को सुविधाजनक बनाने के बजाय उसमें बाधा उत्पन्न कर सकती है."

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.









