
दिल्ली के फाइव स्टार होटल में महिला से बदसलूकी... पीड़िता के दोस्तों को भी बाउंसर ने पीटा
AajTak
दिल्ली में कनॉट प्लेस इलाके के एक फाइव स्टार होटल में महिला से बदसलूकी का मामला सामने आया है. महिला ने बताया कि क्लब के मालिक गिरीश नाम के शख्स ने उसके साथ मारपीट की और उसके दोस्तों के साथ दुर्व्यवहार किया. क्लब में आए पीड़िता के अन्य दोस्तों को भी कथित तौर पर क्लब के बाउंसर ने पीटा.
देश की राजधानी दिल्ली में कनॉट प्लेस इलाके के एक फाइव स्टार होटल में महिला से बदसलूकी का मामला सामने आया है. मंगलवार की सुबह करीब 7:30 बजे पीएस कनॉट प्लेस पर एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई. जिसमें महिला ने कहा कि क्लब के मालिक और कुछ बाउंसर ने उसके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया है. पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और पीड़ित महिला का बयान दर्ज किया.
महिला ने बताया कि क्लब के मालिक गिरीश नाम के शख्स ने उसके साथ मारपीट की और उसके दोस्तों के साथ दुर्व्यवहार किया. क्लब में आए पीड़िता के अन्य दोस्तों को भी कथित तौर पर क्लब के बाउंसर ने पीटा. इसके बाद पुलिस ने सभी का मेडिकल कराया है. पुलिस क्लब के सीसीटीवी खंगाल रही हैं. महिला के शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है.
ये भी पढ़ें- स्वाति मालीवाल ने दी लिखित शिकायत, अब CM हाउस में बदसलूकी मामले की जांच करेगी दिल्ली पुलिस
'पुलिस कर रही है मामले की जांच'
मामले को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली पुलिस ने आईपीसी (IPC) की धारा 323, 354, 341, 506, 509, 34 के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज की है. पुलिस का कहना है कि मामले की प्राथमिकता के आधार पर जांच की जाएगी और आरोपी के खिलाफ कानून के अनुसार उचित कार्रवाई शुरू की जाएगी. फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच कर रही है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











