
'जितना पैसा चाहिए ले लो मारो मत...', भीड़ से बचने के लिए चिल्ला रहा था पोर्श कांड का नाबालिग आरोपी, पढ़ें घटना के चश्मदीद की जुबानी
AajTak
हिट एंड रन की ये घटना 19 मई की है. पुणे के कल्याणी नगर इलाके में रियल एस्टेट डेवलपर विशाल अग्रवाल के 17 साल आठ महीने के बेटे ने अपनी स्पोर्ट्स कार पोर्श से बाइक सवार दो इंजीनियरों को रौंद दिया था, जिससे दोनों की मौत हो गई थी. इस घटना के 14 घंटे बाद नाबालिग आरोपी को कोर्ट से कुछ शर्तों के साथ जमानत मिल गई थी. हालांकि बाद में आरोपी को फिर से कस्टडी में लेकर जुवेनाइल सेंटर भेज दिया गया.
पुणे का पोर्श (Porsche) हादसा लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. नाबालिग आरोपी को बचाने में जुटे उसके दादा और पिता को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इस मामले में नाबालिगों को शराब परोसने के आरोप में बार के संचालकों को भी गिरफ्तार किया गया है. केस में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. इस सबके बीच अब घटना के समय मौके पर मौजूद चश्मदीद भी सामने आने लगे हैं. अब तक इस मामले में दो चश्मदीदों ने पूरे घटनाक्रम के बारे में सिलसिलेवार बताया है.
इन्हीं में से एक अमीन शेख ने आजतक से बातचीत की. उन्होंने बताया कि घटना उस समय घटी जब वह घटनास्थल से करीब 10 फीट दूर सड़क पार कर रहे थे. शेख के मुताबिक नाबालिग लड़का चिल्ला रहा था, जितना पैसा चाहिए ले लो मारो मत, जितना पैसा चाहिए मैं मंगाकर देता हूं अभी.
चश्मदीद अमीन शेख दुर्घटनास्थल के सीसीटीवी में भी दिखाई दे रहे हैं. फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि वह सड़क पार करके चलते हैं और उनके पीछे से एक सेकंड में ही पोर्श कार गुजरी और फिर अनीश की बाइक को टक्कर मार दी. इसकी चपेट में आने से बाइक सवार युवक और युवती की मौत हो जाती है. इसके बाद मौके पर मौजूद भीड़ गाड़ी में मौजूद लड़के की पिटाई कर देती है. और फिर उसे पुलिस को सौंप देती है.
नाबालिग ही चला रहा था पोर्श: दूसरा चश्मदीद
वहीं इससे पहले दूसरे चश्मदीद संकेत ने बताया था कार नाबालिग आरोपी ही चला रहा था. उन्होंने बताया कि घटना के दिन पोर्श कार की स्पीड बहुत ज्यादा थी. कार ने मोटरसाइकिल को इतनी जोर से टक्कर मारी कि हम कुछ समझ ही नहीं पाए. लड़की की मौके पर ही मौत हो गई थी. वह मेरे सामने ही आसमान में 15 फीट ऊपर तक उछलकर गिरी थी. लड़के का शरीर क्षत-विक्षत हो गया था.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.









