
पारा 50 पार... राजस्थान के इस जिले में टूटा 25 साल पुराना रिकॉर्ड, दिल्ली-यूपी और MP में भी बरस रही आग
AajTak
देश में इस साल भीषण गर्मी पड़ रही है. राजस्थान के पिलानी में इस बार गर्मी का 25 सालों का रिकॉर्ड टूट गया. आज 28 मई को पिलानी का अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी भीषण गर्मी पड़ रही है.
उत्तर भारत के अधिकांश राज्य इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में हैं. राजस्थान से लेकर पंजाब तक हर जगह गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है. मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल कुछ दिनों गर्मी से राहत के आसार नहीं है. हालांकि, 29 मई से पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से गर्मी से मामूली राहत मिल सकती है.
राजस्थान के पिलानी में गर्मी ने तोड़ा 25 सालों का रिकॉर्ड राजस्थान में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है. राज्य के कई जिलों में लू का प्रकोप हैं. आज यानी 28 मई को राजस्थान के चूरू में अधिकतम तापमान 50.5 दर्ज किया गया. वहीं गंगानगर में 49.4 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 49 डिग्री सेल्सियस, फलोदी में 49 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 48.3 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 48.2 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 48 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 46.6 डिग्री सेल्सियस और बाड़मेर में 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. राजस्थान के पिलानी में इस बार गर्मी का 25 सालों का रिकॉर्ड टूट गया. आज 28 मई को पिलानी का अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इससे पहले साल 1999 में पिलानी में 48.6 डिग्री पारा दर्ज किया गया था. राजस्थान के चूरू में अब तक सर्वाधिक तापमान 50.8 डिग्री है, जो साल 2019 में दर्ज किया गया था. इस सीजन में पहली बार आज चूरू का अधिकतम तापमान 50.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
पंजाब और हरियाणा में गर्मी ने किया बेहाल पंजाब और हरियाणा में भी इन दिनों झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है. पंजाब के बठिंडा में आज दिन का पारा 49.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं पंजाब के हिसार में अधिकतम तापमान 49.3 डिग्री और सिरसा में 50.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.
दिल्ली में जारी है लू का प्रकोप दिल्ली में आज अधिकांश स्थानों पर लू चली और कुछ स्थानों पर भीषण लू चली. मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 49.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिल्ली-मुंगेशपुर में 49.9° सेल्सियस, नजफगढ़ में 49.8° सेल्सियस, नरेला में 49.9°सेल्सियस, ये दिल्ली का अब तक का सबसे अधिक तापमान है.आ रहा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, 3 दिन बाद मिलेगी गर्मी से राहत, जानें जून में कैसा रहेगा मौसम हालांकि, मुंगेशपुर, नरेला और नजफगढ़ अपेक्षाकृत नए स्टेशन हैं लेकिन किसी ने भी कभी भी 49.9 डिग्री सेल्सियस तापमान को नहीं छुआ है. इसलिए मुंगेशपुर और नरेला में दर्ज किया गया 49.9 डिग्री सेल्सियस पारा दिल्ली के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान है.
मध्य प्रदेश के इन जिलों में पारा 47 डिग्री पार मध्य प्रदेश में गर्मी की तपिश इतनी है कि कई जिलों का तापमान 47 डिग्री के पार पहुंच गया है. एमपी के निवाड़ी में आज अधिकतम तापमान 48.5 डिग्री, दतिया में 48.4 डिग्री, रीवा में 48.2 डिग्री, खजुराहो में 48 डिग्री और ग्वालियर में 47.6 डिग्री दर्ज किया गया.
उत्तर प्रदेश में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी उत्तर प्रदेश में इन दिनों चिलचिलाती हुई गर्मी पड़ रही है. राज्य के कई जिलों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. आज 28 मई को यूपी के झांसी में अधिकतम तापमान 49 डिग्री, प्रयागराज में 48.2 डिग्री, वाराणसी में 47.6 डिग्री और कानपुर में 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



