
आसमान से बरस रही आग! दिल्ली में बीता सबसे गर्म दिन, राजस्थान के चूरू में 50 से ऊपर पहुंचा तापमान
AajTak
दिल्ली में अब तक के शीर्ष दो अधिकतम तापमान मंगलवार को दर्ज किए गए. दिल्ली के कुछ हिस्सों में मंगलवार को पारा लगभग 50 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है. दिल्ली में चिलचिलाती धूप के कारण राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी, जिससे विशेषकर बाहरी इलाकों में तापमान बहुत ज्यादा हो गया.
पूरा उत्तर भारत इस वक्त मौसम की मार झेल रहा है. झुलसा देने वाली गर्मी से लोग परेशान हैं, आसमान आग बरसा रहा है और लोगों को इंतजार है तो बस मॉनसून का. मौसम विभाग ने तो 12-3 बजे के बीच बाहर ना निकलने की सलाह तक दे दी है. हर दिन सामने आने वाला आंकड़ा जनमानस को चौंका रहा है. पारा अपने पुराने रिकॉर्ड्स तोड़ रहा है. राजस्थान से लेकर पंजाब तक हर जगह गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है. मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल कुछ दिनों गर्मी से राहत के आसार नहीं है.
ऐसे में दिल्ली में अब तक के शीर्ष दो अधिकतम तापमान मंगलवार को दर्ज किए गए. दिल्ली के कुछ हिस्सों में मंगलवार को पारा लगभग 50 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है. दिल्ली में चिलचिलाती धूप के कारण राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी, जिससे विशेषकर बाहरी इलाकों में तापमान बहुत ज्यादा हो गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक लू की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है.
शहर में 46 डिग्री तो बाहरी क्षेत्रों में 50 तक पहुंचा पारा
शहर की सफदरजंग वेधशाला ने मंगलवार को अपना उच्चतम तापमान दर्ज किया. ये मौसमी औसत से 5 डिग्री अधिक यानी 45.8 डिग्री सेल्सियस था. वहीं दिल्ली के बाहरी इलाके मुंगेशपुर और नरेला में मंगलवार को सामान्य से 9 डिग्री ज्यादा 49.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा नजफगढ़ में तापमान 49.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पीतमपुरा और पूसा में तापमान 48.5 डिग्री दर्ज किया गया.
दिल्ली में अब तक का सबसे ज्यादा गर्म दिन

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.









