
महाराष्ट्र: पेंगांगा नदी के किनारे परिवार कर रहा था मटन पार्टी... आंखों के सामने डूबीं तीन लड़कियां
AajTak
नांदेड़ के पेंगांगा नदी के किनारे एक परिवार ओपने रिश्तेदार के साथ मटन पार्टी करने गया था. सभी लोगों ने पार्टी में खाना खाया. इसके बाद करीब 5 से 10 लोग नदी में नहाने चले गए. सभी एक-दूसरे पर पानी फेंककर नदी में नहाने का आनंद ले रहे थे. इसी दौरान एक लड़की डूबने लगी. उसे बचाने गई दो अन्य लड़कियां भी डूब गई.
महाराष्ट्र के नांदेड़ में तैराकी का आनंद लेने नदी में गई दो बहनों समेत तीन लड़कियों की मौत हो गई. दोनों बहनें अपने माता-पिता के सामने ही नदी में डूब गई. यह घटना सोमवार दोपहर किनवट तालुका में हुई. मृतक लड़कियों की पहचान 21 वर्षीय ममता शेख जावेद, 16 वर्षीय पायल देवीदास कांबले और स्वाति देवीदास कांबले के रूप में हुई है.
ये भी पढ़ें- Rajasthan: नदी में डूबने से चाचा-भतीजे की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक, देवीदास कांबले और उनके रिश्तेदार मटन पार्टी करने के लिए किनवट तहसील के मारेगांव लाहान में पेंगांगा नदी के पास गए थे. सभी ने पार्टी में खाना खाया. इसके बाद शेख जावेद, मिथुन बिहारी, ममता शेख जावेद, पायल कांबले, स्वाति कांबले और कुछ अन्य लोग नहाने के लिए नदी में गए.
'एक-दूसरे पर पानी फेंककर नहाने का ले रहे थे आनंद'
इस दौरान सभी एक-दूसरे पर पानी फेंककर नदी में नहाने का आनंद ले रहे थे. तभी एक लड़की डूबने लगी. उसे बचाने गई दो अन्य लड़कियां भी डूब गई. मृतक पायल कांबले और स्वाति कांबले सगी बहनें थीं. दूसरी लड़की है ममता शेख जावेद, जो रिश्तेदार है.
ये भी पढ़ें- BEGUSARAI: बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गए दो दोस्तों की मौत, एक की पिछले साल हुई थी शादी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.









