
नवी मुंबई में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी, एक शख्स ने लालच में गंवा दिए एक करोड़ से ज्यादा
AajTak
सीनियर इंस्पेक्टर गजानन कदम ने बताया कि शातिर जालसाजों ने 13 फरवरी से 5 मई के बीच विभिन्न अवसरों पर खारघर निवासी पीड़ित से संपर्क किया और उसे शेयर ट्रेडिंग में शामिल होकर आकर्षक रिटर्न का आश्वासन दिया. जिसके चलते उससे अलग-अलग बैंक खातों में पैसे डलवाए गए.
महाराष्ट्र के नवी मुंबई शहर में एक शख्स लालच में आकर धोखेबाज़ों का शिकार हो गया. जिन्होंने उस शख्स को एक करोड़ रुपये से ज्यादा का चूना लगा दिया. पीड़ित को अच्छे रिटर्न के लिए शेयर ट्रेडिंग का लालच देकर धोखेबाजों ने ठगी की वारदात को अंजाम दे डाला.
नवी मुंबई साइबर पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक गजानन कदम ने इस मामले में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि इस संबंध में रविवार को एक ऐप और एक वेबसाइट के मालिकों समेत 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.
सीनियर इंस्पेक्टर गजानन कदम ने बताया कि शातिर जालसाजों ने 13 फरवरी से 5 मई के बीच विभिन्न अवसरों पर खारघर निवासी पीड़ित से संपर्क किया और उसे शेयर ट्रेडिंग में शामिल होकर आकर्षक रिटर्न का आश्वासन दिया. जिसके चलते उससे अलग-अलग बैंक खातों में पैसे डलवाए गए.
पुलिस अफसर ने कहा कि पीड़ित ने उन लोगों के झांसे में आकर विभिन्न बैंक खातों में 1,07,09,000 रुपये जमा किए, लेकिन जब उसने शेयरों में निवेश किए गए पैसे का रिटर्न और रिफंड मांगा, तो जालसाज जवाब देने में नाकाम रहे. इसके बाद पीड़ित को इस बात का अहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है. तब जाकर वो शख्स शिकायत लेकर साइबर पुलिस के पास पहुंचा.
वरिष्ठ निरीक्षक गजानन कदम के मुताबिक, शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 419 (प्रतिरूपण द्वारा धोखाधड़ी), 420 (धोखाधड़ी) और 34 (सामान्य इरादा) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है. अब इस मामले में छानबीन जारी है.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.









