
रामगढ़ कोयला खदान में पेलोडर जलाने वाला उग्रवादी अरेस्ट, टीपीसी का है सक्रिय सदस्य
AajTak
झारखंड के रामगढ़ में टीपीसी उग्रवादी संगठन के कुख्यात सदस्य को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से चार जिंदा कारतूस और एक बुलेट बरामद किया गया है. बताया जाता है कि वह अपने ससुराल में छिपा हुआ था. तभी पुलिस ने वहां धावा बोलकर उसे गिरफ्तार कर लिया.
रामगढ़ में पुलिस ने टीपीसी के कुख्यात सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. पुलिस ने टीपीसी उग्रवादी संगठन के कुख्यात सक्रिय सदस्य को दो पिस्टल चार जिंदा कारतूस और एक बुलेट के साथ धर दबोचा है वह अपने ससुराल में छिपा हुआ था. उसकी पहचान समरित गंझू उर्फ मलिंगा गंझू के के रूप में की गई.
इस मामले में रामगढ़ एसपी विमल कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि टीपीसी उग्रवादी संगठन के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से दो पिस्टल और चार जिंदा कारतूस और मोबाइल बरामद किया गया है. गिरफ्तार समरित गंझू उर्फ मलिंगा गंझू ने स्वीकार किया है कि भुरकुंडा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों 20 मई को स्याल डी कोलियरी में उन लोगों ने पेलोडर में पेट्रोल डालकर आग के हवाले किया था और कई राउंड फायरिंग भी की थी.
8 दिन पहले कोयला खदान में जलाया था पेलोडर विमल कुमार ने बताया कि मलिंगा गंझू का आपराधिक इतिहास रहा है और दूसरे जिले के थाने में भी इस पर मामला दर्ज है. इसके साथ पेलोडर जलाने में शामिल बाकी सदस्य फरार हैं. उनकी भी गिरफ्तारी जल्द की जायेगी. एसपी ने बताया कि सूचना मिली थी कि स्याल नगर में टीपीसी उग्रवादी अपने ससुराल में छिपा हुआ है. इसी को लेकर छापेमारी की गई थी. वह संगठन का सक्रिय सदस्य है. समरित उर्फ मलिंगा उर्फ मट्टू उसका नाम है. पिछले दिनों इन लोगो ने स्याल डी कोलियरी में दहशत फैलाने के लिए पेलोडर को आग के हवाले किया था.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.









