
IND vs ENG 2021: चेन्नई के पिच क्यूरेटर ने रवि शास्त्री की नहीं मानी थी बात, अब जांच की उठी मांग
AajTak
तत्कालीन हेड कोच रवि शास्त्री और बॉलिंग कोच भरत अरुण इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट शुरू होने से एक दिन पहले स्टेडियम गए थे. दोनों ने क्यूरेटर और ग्राउंड्समैन से स्पष्ट रूप से कहा कि पिच को वैसे ही छोड़ दिया जाना चाहिए.
IND vs ENG 2021: साल 2021 में इंग्लैंड के भारत दौरे में पहला टेस्ट मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया था. उस पहले मुकाबले से जुड़ी एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक पिच के क्यूरेटर ने पूर्व मुख्य कोच समेत घरेलू टीम प्रबंधन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किया. इसके चलते मुकाबले में भारतीय टीम को खामियाजा भुगतना पड़ा था.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












