
IND vs ENG: शुभमन-राहुल की बैटिंग, बेन स्टोक्स की फिटनेस... ये 5 फैक्टर तय करेंगे मैनचेस्टर टेस्ट का नतीजा
AajTak
भारतीय टीम के लिए मैनचेस्टर मैच जीतना बेहद मुश्किल है, लेकिन वो इस मुकाबले को ड्रॉ जरूर करा सकती है. मुकाबला यदि ड्रॉ पर छूटता है तो ये किसी जीत से कम नहीं माना जाएगा. हालांकि पांचवें दिन भारतीय टीम के लिए ऐसा करना आसान नहीं रहेगा.
इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने दूसरी पारी में जुझारू प्रदर्शन किया है. जब चौथे दिन (26 जुलाई) का खेल खत्म हुआ तो भारतीय टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 174 रन बना लिए थे. शुभमन गिल 78 और केएल राहुल 87 रन बनाकर नॉटआउट हैं. भारतीय टीम इंग्लैंड से अब भी 137 रन पीछे है और उसके 8 विकेट शेष है. अब पांचवें दिन का खेल काफी दिलचस्प होने वाला है.
दूसरी पारी में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उसके दो विकेट 0 के स्कोर पर गिर गए थे. यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन को क्रिस वोक्स ने पहले ही ओवर में पवेलियन लौटा दिया. यहां से शुभमन गिल और केएल राहुल के बीच हुई 174 रनों की अटूट साझेदारी ने भारत के लिए उम्मीद जगाई है.
यहां से भारतीय टीम के लिए मैनचेस्टर मैच जीतना बेहद मुश्किल है, लेकिन वो इस मुकाबले को ड्रॉ जरूर करा सकती है. मुकाबला यदि ड्रॉ पर छूटता है तो ये किसी जीत से कम नहीं होगा. हालांकि पांचवें दिन भारतीय टीम के लिए ऐसा करना आसान नहीं रहेगा. ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान की पिच पर गेंद अब हरकत करने लगी है और बल्लेबाजी करना मुश्किल होता जा रहा है. पांचवें दिन के खेल में 5 फैक्टर मैच का नतीजा तय करेंगे...
शुभमन-राहुल की बैटिंग कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल ने चौथे दिन संयमित और समझदारी भरी बल्लेबाज़ी की. दोनों ने दो सेशन पूरे खेले और बिना जोखिम लिए रन भी बनाए. अब पांचवें दिन के खेल में पहला घंटा बहुत अहम है, ऐसे में शुभमन पर राहुल पर निगाहें रहेंगी. अगर भारत ने इस दौरान कोई विकेट नहीं गंवाया, तो मैच बचाने की उम्मीदें जिंदा रहेंगी और दबाव इंग्लैंड पर शिफ्ट होगा. नई गेंद का भी रोल महत्वपूर्ण होगा. अभी गेंद 63 ओवर पुरानी हो चुकी है और 17 ओवर के बाद इंग्लिश टीम नई गेंद ले सकती है.
मौसम का मिलेगा साथ? मैनचेस्टर टेस्ट में मौसम ने ज्यादा खलल नहीं दिया है, लेकिन रविवार (27 जुलाई) को यहां पर संभावना है. बीसीसी की रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय समयानुसार सुबह 6 से शाम 4 बजे के बीच मैनचेस्टर में बारिश का अनुमान 30 प्रतिशत है. बारिश भारत के लिए फायदेमंद हो सकती है, लेकिन बादल छाए तो गेंद ज्यादा स्विंग करती है, जो इंग्लैंड के गेंदबाजो को मदद दे सकती है.
पंत को फिर दिखाना होगा फाइट इंजरी से जूझ रहे ऋषभ पंत पांचवें दिन बल्लेबाजी के लिए उपलब्ध होंगे. बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने यह पुष्टि की है. पंत यदि बैटिंग नहीं करते तो भारतीय टीम के पास एक बैटर कम हो जाता है. उनका जोश और आक्रामकता टीम का मनोबल बढ़ा सकती है. साथ ही मैदान में मौजूद भारतीय फैन्स का भी उत्साह बढ़ेगा. पूर्व इंग्लिश कप्तान नासिर हुसैन ने कहा कि अगर भारत अगर मैच बचाने के करीब आया तो पंत जरूर मैदान में उतरेंगे क्योंकि वो स्ट्रीटफाइटर हैं.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










