
IND vs ENG: शुभमन गिल ने तोड़ा डॉन ब्रेडमैन का 86 साल पुराना रिकॉर्ड, शतक जड़कर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
AajTak
गिल की कप्तानी पर सवाल उठ रहे थे. खासकर इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान फील्डिंग सेटिंग्स और गेंदबाज़ों के बदलाव को लेकर.लेकिन गिल ने जवाब दिया. बल्ले से, वह भी मुश्किल हालात में. 25 वर्षीय कप्तान ने पॉइंट की दिशा में एक करारा कट मारते हुए अंतिम दिन सुबह शतक पूरा किया.
भारत-इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में शुभमन गिल ने इतिहास रच दिया. आसमान में छाए भारी बादलों और आलोचनाओं के बीच शुभमन गिल ने अपने करियर की सबसे अहम पारी खेली. इस टेस्ट मैट की दूसरी पारी में जब गिल क्रीज पर आए तब भारत की हालत बेहद खराब थी. पहले ही ओवर में दोनों सलामी बल्लेबाज़ आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे और स्कोर था शून्य पर दो विकेट.
गिल की कप्तानी पर सवाल उठ रहे थे. खासकर इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान फील्डिंग सेटिंग्स और गेंदबाज़ों के बदलाव को लेकर.लेकिन गिल ने जवाब दिया. बल्ले से, वह भी मुश्किल हालात में. 25 वर्षीय कप्तान ने पॉइंट की दिशा में एक करारा कट मारते हुए अंतिम दिन सुबह शतक पूरा किया. वह 78 रन पर नाबाद थे जब उन्होंने चौथे दिन दो सेशन तक केएल राहुल के साथ इंग्लैंड के गेंदबाज़ों का डटकर सामना किया.
गिल ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
यह गिल का इस सीरीज में चौथा शतक था. ऐसा करने वाले वह सिर्फ तीसरे भारतीय हैं.उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ सुनील गावस्कर (1971, 1978) और विराट कोहली (2014-15) ने किया था. उन्होंने डॉन ब्रैडमैन का 86 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज़ में सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले कप्तान अब गिल हैं (4 शतक). ब्रैडमैन ने 1938 एशेज में 4 शतक लगाए थे.
यह भी पढ़ें: 'रवींद्र जडेजा से काफी पीछे हैं बेन स्टोक्स', कपिल देव ने शुभमन गिल को लेकर भी दिया बड़ा बयान
टेस्ट कप्तान के रूप में पहली सीरीज़ में सर्वाधिक रन

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










