IND vs ENG: वानखेड़े की पिच पर हरी घास, भारत-इंग्लैंड में से किसे होगा आज फायदा? क्या हाइस्कोरिंग होगा सेमीफाइनल
AajTak
भारत और इंग्लैंड का सेमीफाइनल आज (5 मार्च) मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में है. भारत ने टी20 वर्ल्ड कप का अपना शुरुआती मुकाबला यहीं खेला था. वहीं इंग्लैंड भी यहां अपने मैच चुकी है. ऐसे में सवाल यहां की पिच को लेकर भी है. ऐसे में सवाल है कि यहां कौन सी पिच का इस्तेमाल होगा?
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार (5 मार्च) को शाम 7 बजे भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल है. मुकाबले से पहले पिच को लेकर चर्चा तेज है. पिच पर हल्की घास जरूर नजर आ रही है, लेकिन टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल का मानना है कि इसके बावजूद मैच हाई-स्कोरिंग हो सकता है.
वानखेड़े की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है और छोटी बाउंड्री भी बड़े स्कोर की संभावना बढ़ा देती है. ऐसे में दोनों टीमों के पास विस्फोटक बल्लेबाज होने के कारण फैंस को रन बरसने की उम्मीद है.यह भी पढ़ें: अभिषेक OUT, रिंकू IN...? टीम इंडिया लेगी बैटिंग ऑर्डर पर कड़ा फैसला, ऐसी हो सकती है आज इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग XI
भारतीय टीम को अपने ओपनर अभिषेक शर्मा से भी बड़ी पारी की उम्मीद होगी. इसी मैदान पर इसी विरोधी के खिलाफ उन्होंने एक साल पहले शानदार शतक जड़ा था, जिसने क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा था. अगर अभिषेक एक बार फिर उसी अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं तो भारत को बड़ा फायदा मिल सकता है.
हालांकि इस वर्ल्ड कप ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि आईसीसी टूर्नामेंट के मुकाबले द्विपक्षीय सीरीज से बिल्कुल अलग होते हैं. नॉकआउट मैचों में दबाव कहीं ज्यादा होता है और छोटी सी गलती भी मैच का रुख बदल सकती है.
इसी वजह से मुंबई में होने वाला यह सेमीफाइनल सिर्फ बल्लेबाजी का मुकाबला नहीं, बल्कि दबाव में प्रदर्शन करने की असली परीक्षा भी होगा.
All roads lead to the iconic Wankhede Stadium 🛣️🏟️ The semi-final beckons for #TeamIndia 🇮🇳#T20WorldCup | #MenInBlue | #ENGvIND pic.twitter.com/lMnfegdjWg

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











