
IND vs ENG: रोहित ने जड़ा शतक तो वाइफ रीतिका ने ऐसा दिया रिएक्शन, VIDEO
AajTak
चेन्नई में दर्शकों के सामने शतक जमाकर रोहित ने भारतीय की पारी को संभाला. रोहित ने शतक जमाया तो दर्शक दीर्घा में उनकी वाइफ रीतिका सजदेह भी मौजूद थीं.
चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में रोहित शर्मा ने शतक जड़कर फॉर्म में वापसी की है. उन्होंने 130 गेदों का सामना कर टेस्ट करियर की सातवीं सेंचुरी लगाई. चेन्नई में दर्शकों के सामने शतक जमाकर रोहित ने भारतीय की पारी को संभाला. रोहित ने शतक जमाया तो दर्शकदीर्घा में उनकी वाइफ रीतिका सजदेह भी मौजूद थीं. Applause from the Chepauk crowd 👌 Dressing room on its feet 👏 A congratulatory hug from Ajinkya Rahane 👍 Appreciation from all round for @ImRo45 as he completes a fine hundred in tough conditions. 🙌🙌 @Paytm #INDvENG #TeamIndia Follow the match 👉 https://t.co/Hr7Zk2kjNC pic.twitter.com/nWmQfH5Xem रीतिका अपने पति के शतकीय पारी को देखकर काफी खुश नजर आईं. बीसीसीआई ने ट्विटर पर रोहित शर्मा के शतक का वीडियो शेयर किया है, जिसमें पवेलियन में बैठे भारतीय खिलाड़ी और दर्शकदीर्घा में मौजूद रीतिका जश्न मनाती दिख रही हैं. रीतिका ने खड़े होकर रोहित के शतक पूरा करने पर ताली बजाई और अपनी खुशी का इजहार किया.
भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 की चैम्पियन बन चुकी है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 8 मार्च 2026 को फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया. भारतीय टीम कुल मिलाकर तीसरी बार टी20 चैम्पियन बनी है. वहीं वनडे में वह 1983 और 2011 में चैम्पियन बन चुकी है, आइए नजर डाल लेते हैं उन कप्तानों के उस प्रदर्शन पर जब भारतीय टीम वर्ल्ड चैम्पियन बनी थी.

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपने पैतृक शहर नवादा पहुंचे, जहां जेल रोड स्थित घर पर उन्होंने दादा डॉ. शत्रुघ्न सिन्हा और दादी डॉ. सावित्री शर्मा से आशीर्वाद लिया. उनके पहुंचने की खबर मिलते ही प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने को उत्साहित दिखे.

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का अनसुना किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि मोहाली में भारत के खिलाफ मैच के दौरान दर्शकों के जबरदस्त शोर से पाकिस्तानी खिलाड़ी दबाव में आ गए थे और कुछ बल्लेबाज तो क्रीज पर जाते समय कांप रहे थे. आफरीदी ने कहा कि भीड़ के समर्थन ने भारतीय टीम का मनोबल कई गुना बढ़ा दिया था.

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान की 8 विकेट से हार के बाद पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने टीम के हेड कोच माइक हेसन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने पावरप्ले में 60 रन बनाने के लक्ष्य को गलत बताते हुए कहा कि ऐसी रणनीति मैदान की परिस्थितियों को नजरअंदाज करती है. कामरान अकमल ने भी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर हैरानी जताई.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी शादी के लिए देहरादून पहुंच गए हैं, जहां CAU कार्यालय में उनका ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत हुआ. 13 और 14 मार्च को मसूरी के होटल सवोय में वंशिका संग उनकी शादी की रस्में होंगी. समारोह में करीब 200 मेहमानों के आने की उम्मीद है, जिनमें कई भारतीय क्रिकेटर भी शामिल हो सकते हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का ओपनिंग मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में है, लेकिन कर्नाटक सरकार की अंतिम मंजूरी अभी बाकी है. 13 मार्च को एक्सपर्ट कमेटी स्टेडियम का निरीक्षण करेगी. 2025 में हुई भगदड़ के बाद सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव किए गए हैं.

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक यात्रा संकट के बीच भारत में रुकी साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें आखिरकार अपने-अपने देश के लिए रवाना हो गईं. ICC ने बताया कि पिछले 24 घंटे में साउथ अफ्रीका के 29 और वेस्टइंडीज के 16 सदस्य फ्लाइट से लौटे. जटिल परिस्थितियों के बीच यह ऑपरेशन पूरा किया गया.






