
Ind vs Eng: रूट के आउट होने की खुशी में कोहली ने ब्रेट ली की तरह जड़े ताबड़तोड़ 'पंच', VIDEO
AajTak
भारतीय स्पिनरों के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाज जूझते नजर आए. पहले टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले कप्तान जो रूट का बल्ला भी नहीं चला और वो 17 रन बनाकर आउट हुए.
अहमदाबाद में खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट मैच में इंग्लैंड की पहली पारी 112 रनों पर सिमट गई. भारतीय स्पिनरों के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाज जूझते नजर आए. पहले टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले कप्तान जो रूट का बल्ला भी नहीं चला और वो 17 रन बनाकर आउट हुए. Aggressive Virat Kohli is a Treat To Watch 🔥 Punching The Ground ❤️😎pic.twitter.com/UVU1O0yJYw रूट को रविचंद्रन अश्विन ने LBW किया. जो रूट के आउट होते ही भारतीय कप्तान विराट कोहली का जश्न देखने वाला था. वह काफी जोश में नजर आए. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली की स्टाइल में जश्न मनाया. विराट ने तीन बार मैदान की तरफ पंच किया. ब्रैट ली विकेट लेने के बाद कुछ ऐसा ही जश्न मनाते थे. विराट का यह जश्न मनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










