
IND vs ENG: भारत की हार अति उत्साह का नतीजा? विराट-रोहित के बिना मिशन इंग्लैंड अधूरा
AajTak
लीड्स टेस्ट में करारी हार झेलने के बाद शुभमन ब्रिगेड पर सवाल उठ रहे हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भारतीय टीम का ये पहला मुकाबला था. लेकिन इन दो दिग्गजों के बिना भारतीय टीम शुरुआती परीक्षा ही पास नहीं कर पाई.
भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट मैच में 5 विकेट से पराजय का सामना करना पड़ा. ये मुकाबला भारतीय टीम आसनी जीत सकती थी. लेकिन खराब फील्डिंग, अतिउत्साह, औसत कप्तानी और लोअर ऑर्डर के बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के चलते टीम इंडिया की लुटिया डूब गई. इस हार के चलते भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-1 से पीछे हो गई है. टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 जुलाई से एजेबस्टन में खेला जाएगा.
देखा जाए तो रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भारतीय टीम का ये पहला मुकाबला था. बैटिंग में तो टीम इंडिया को उनकी कमी शायद इस मुकाबले में उतनी नहीं खली. लेकिन फील्डिंग के दौरान खासकर कोहली की कमी जरूर महसूस हुई. कोहली मैदान पर अपने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते नजर आते हैं और साथ ही स्लिप कॉर्डन के भी अच्छे फील्डर्स में गिने जाते हैं. कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों के बिना भारतीय टीम शुरुआती परीक्षा ही पास नहीं कर पाई. लीड्स टेस्ट के जरिए 5 मुख्य बातें भी निकलकर सामने आई हैं...
बुमराह की सफलता के बिना जीत नहीं सकते: जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर दिखाया कि वह टीम इंडिया की गेंदबाजी के आधार स्तंभ हैं. उनकी धारदार गेंदबाजी के बिना भारतीय टीम की जीत की कल्पना करना भी अधूरी है. बुमराह ने पहली पारी में पांच विकेट लिए, जिसके चलते भारतीय टीम 6 रनों की लीड लेने में कामयाब हुई. लेकिन दूसरी पारी में बुमराह को कोई विकेट नहीं मिला, जिसके चलते टीम बिखरी नजर आई. इससे ये बात साबित होता है कि भारतीय टीम इस मुकाबले में एक तरह से बुमराह पर ही पूरी तरह निर्भर थी. अकेले बुमराह पर निर्भर रहना टीम के लिए सही नहीं है.
नए कप्तान आवश्यक दबाव नहीं बना पाए: शुभमन गिल की कप्तानी में अनुभव की कमी साफ दिखी, जो पहली बार टेस्ट टीम का नेतृत्व कर रहे थे. शुभमन ने बल्ले से जरूर अच्छा प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ा, लेकिन कप्तान के तौर पर वो दबाव नहीं बना पाए. मैच के दौरान नाजुक मौकों पर रणनीति में स्पष्टता की कमी साफ दिखी. शुभमन गेंदबाजों को भी सही से रोटेट नहीं कर सके और फील्ड प्लेसमेंट भी डिफेंसिव नजर आई.
बैटिंग पर इतराए, शतक ठोक कर खुश होते रहे: भारतीय टीम की ओर से इस मुकाबले में पांच शतक बने, लेकिन फिर भी जीत हासिल नहीं हुई. ऋषभ पंत ने दोनों पारियों में शतक जड़ा. वहीं कप्तान शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल भी शतकीय पारियां खेलने में कामयाब रहे. व्यक्तिगत माइस्टोन हासिल करना तो ठीक है, लेकिन जब टीम ही ना जीते तो शतक या दोहरा शतक बनाने का क्या फायदा. खिलाड़ी अपनी बैटिंग पर इतरा सकते हैं, लेकिन टीम की हार के चलते उनका जश्न फीका पड़ चुका है.
बॉडी लैंग्वेज से नहीं दिखी जीत की भूख: मैच के आखिरी दिन जब इंग्लैंड की टीम ने तेजी से रन बनाते हुए मैच को पलटा, तो भारतीय खिलाड़ियों की बॉडी लैंग्वेज में गिरावट देखने को मिली. भारतीय खिलाड़ियों में थकावट और भ्रम साफतौर पर नजर आ रहा था. खिलाड़ियों में इंटेट का भी अभाव दिखा, साथ ही टीम की रणनीति भी सही नजर नहीं आ रही थी. ऐसा लगा कि मैच जिताने की भूख कहीं खो सी गई है.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








