
IND vs ENG: बेयरस्टो ने शतक लगाकर गावस्कर को दिया जवाब- आपसे कुछ कहना चाहता हूं
AajTak
इंग्लैंड के ओपनर जॉनी बेयरस्टो वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. बेयरस्टो ने दूसरे वनडे में शतक लगाकर इंग्लिश टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. लेकिन बेयरस्टो भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पूरी तरह फ्लॉप रहे थे.
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. बेयरस्टो ने दूसरे वनडे में शतक लगाकर इंग्लिश टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. लेकिन बेयरस्टो भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पूरी तरह फ्लॉप रहे थे. जिसके बाद उनके टेस्ट क्रिकेट खेलने के रवैए पर सवाल उठ रहे थे. भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा था कि बेयरस्टो को टेस्ट क्रिकेट खेलना पसंद नहीं है. अब बेयरस्टो ने गावस्कर के इस दावे को खारिज कर दिया है. बेयरस्टो ने दूसरे वनडे के बाद गावस्कर के बयान पर कहा, 'मैंने ऐसा नहीं सुना था. मेरे और उनके बीच बिना संवाद के एक ओपनियन बना लिया गया. मेरा फोन चालू है, वह मुझे फोन या मैसेज कर सकते हैं. मैं उनसे टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने की अपनी भूख के बारे में बताऊंगा. साथ ही टेस्ट क्रिकेट खेलने से मुझे जो आनंद मिलता है, उसे भी मैं साझा करना चाहूंगा.'
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










