
IND vs ENG: 'बेयरस्टो के साथ जो किया... उस पर इंग्लैंड को शर्मिंदा होना चाहिए'
AajTak
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ज्योफ्री बायकॉट का मानना है कि मौजूदा टीम प्रबंधन को शर्म आनी चाहिए, जिसने जॉनी बेयरस्टो के टेस्ट करियर के साथ न्याय नहीं किया है.
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ज्योफ्री बायकॉट का मानना है कि मौजूदा टीम प्रबंधन को शर्म आनी चाहिए, जिसने जॉनी बेयरस्टो के टेस्ट करियर के साथ न्याय नहीं किया है. विकेटकीपर बल्लेबाज बेयरस्टो को भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए आराम दिया गया है. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दोनों टेस्ट बल्लेबाज के तौर पर खेले और फिर कार्यभार प्रबंधन के चलते स्वदेश लौट आए. बेयरस्टो भारत के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे, लेकिन बायकॉट का मानना है कि उन्हें दूसरे टेस्ट के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर जोस बटलर की जगह खेलना चाहिए था. बटलर को पहले टेस्ट के बाद आराम दिया गया जो सीमित ओवरों की सीरीज के लिए लौटेंगे.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











