
IND vs ENG: बस 20 विकेट लेने की बात होती है... गौतम गंभीर पर भड़के संजय मांजरेकर, बताया कहां हो रही चूक
AajTak
संजय मांजरेकर ने कहा कि टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर बार-बार ऑलराउंडर्स को तरजीह दे रहे हैं, जबकि टीम को स्पेशलिस्ट बल्लेबाज और स्पेशलिस्ट गेंदबाज की जरूरत है.
इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम फिलहाल 1-2 से पीछे है और उसपर मैचेस्टर टेस्ट मैच में भी हार का खतरा मंडरा रहा है. इस सीरीज में भारतीय टीम के सेलेक्शन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. चाइनामैन कुलदीप यादव अब तक बेंच पर बैठे रहे हैं, जो समझ से परे हैं.
अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पर निशाना साधा है. संजय मांजरेकर हेड कोच गंभीर की गेम प्लानिंग से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं. अगर भारत मैनचेस्टर टेस्ट हारता है, तो वो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज भी गंवा देगा. गौतम गंभीर के कार्यकाल में यह भारत की लगातार तीसरी टेस्ट सीरीज हार होगी. इससे पहले भारत को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था. जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर पर भारतीय टीम टेस्ट सीरीज 0-3 से हार गई थी.
यह भी पढ़ें: मैनचेस्टर टेस्ट में अंग्रेज गेंदबाज पर लगे बॉल टेम्परिंग के आरोप... गेंद के साथ की ये 'हरकत', VIDEO
ईएसपीएन क्रिकइंफो पर बातचीत के दौरान संजय मांजरेकर ने कहा कि गौतम गंभीर बार-बार ऑलराउंडर्स को तरजीह दे रहे हैं, जबकि टीम को स्पेशलिस्ट बल्लेबाज और विशेषज्ञ गेंदबाज की जरूरत है. मांजरेकर ने शार्दुल ठाकुर का उदाहरण देते हुए कहा कि इस गेंदबाज ने दो टेस्ट में सिर्फ 27 ओवर फेंके और कोई असर नहीं डाला.
एक और स्पेशलिस्ट बल्लेबाज की जरूरत थी: मांजरेकर इसी तरह नीतीश कुमार रेड्डी ने भी चोटिल होने से पहले दो टेस्ट मैचों में सिर्फ 27 ओवर्स की गेंदबाजी की. मांजरेकर ने कहा, 'जब चौथे पेसर से गेंदबाजी नहीं करवाई जा रही है, तो उसे खिलाने का क्या फायदा. मैं समझता हूं कि इस सोच को अब त्यागने का अब वक्त आ चुका है. मैनचेस्टर टेस्ट मैच में भारत को एक और विशेषज्ञ बल्लेबाज़ की जरूरत थी.
यह भी पढ़ें: शुभमन गिल ने रचा इतिहास... कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त, PAK दिग्गज को भी पछाड़ा

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










