
IND vs ENG: 'फिट हैं तो सभी मैच खेलें...', मैनचेस्टर टेस्ट से पहले इस दिग्गज ने जसप्रीत बुमराह पर उठाए सवाल
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए आखिरी टेस्ट मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह को बैक इंजरी हो गई थी. बुमराह पहले भी इस तरह की इंजरी से जूझ चुके हैं.
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ 23 जुलाई से शुरू हो रहे मैनचेस्टर टेस्ट मैच में खेलेंगे या नहीं, इस पर सस्पेंस है. बुमराह को लेकर हेड कोच गौतम गंभीर ने साफ कहा था कि वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते वो मौजूदा सीरीज में तीन मैच ही खेलेंगे. चूंकि बुमराह तीन में से दो मुकाबले तो खेल चुके हैं, ऐसे में वो शायद बाकी के दो में से सिर्फ एक मुकाबले के लिए ही मैदान पर उतरेंगे.
अब जसप्रीत बुमराह को लेकर भारत के पूर्व क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर ने अपनी नाराजगी जाहिर की है. वेंगसरकर ने कहा कि बुमराह अपनी मर्जी से ये तय कर रहे हैं कि कौन सा टेस्ट मैच खेलना है और कौन सा नहीं. वेंगसरकर का मानना है कि ये कोई प्लेयर नहीं तय नहीं कर सकता कि वो कौन से मैच में खेलेगा, अगर खिलाड़ी फिट है तो सभी मैचों के लिए उपलब्ध होना चाहिए.
यह भी पढ़ें: वर्कलोड मैनेजमेंट की कुर्बानी दें बुमराह, मैनचेस्टर में हर हाल में खेलें... कमिटमेंट तोड़ेंगे जसप्रीत?
दिलीप वेंगसरकर ने क्या कहा? दिलीप वेंगसरकर ने टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट से कहा, 'टेस्ट क्रिकेट सबसे बेस्ट फॉर्मेट है. यह बाकी फॉर्मेट से ज्यादा महत्वपूर्ण है. जब टीम को जरूरत हो, तो बुमराह को मौजूद रहना चाहिए. आप अपने मुख्य गेंदबाज को यह तय नहीं करने दे सकते कि उन्हें कौन से टेस्ट खेलने हैं. इससे गलत मैसेज जाता है. अगर आप फिट हैं, तो खेलना चाहिए. भारत को सबसे कठिन हालात में अपने बेस्ट गेंदबाजों की जरूर है.'
कुंबले ने बुमराह पर क्या कहा था? भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में अब 1-2 से पिछड़ चुकी है. लॉर्ड्स में मिली 22 रनों से हार के बाद अब क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि जसप्रीत बुमराह को बाकी के दोनों मुकाबले खेलने चाहिए. इस हफ्ते की शुरुआत में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने भी बुमराह पर बड़ा बयान दिया था. कुंबले ने कहा था, 'अगर बुमराह को आराम चाहिए तो वह घरेलू सीरीज में कर सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें बाकी के दोनों टेस्ट में खेलना चाहिए.'
जसप्रीत बुमराह ने चोट से वापसी के बाद लगातार मैच जिताऊ गेंदबाजी की है. लॉर्ड्स टेस्ट मैच में भी बुमराह ने पहली पारी में 5 विकेट झटके थे. चूंकि वह इस समय भारत के सबसे कीमती खिलाड़ी हैं, इसलिए टीम मैनेजमेंट बुमराह को लेकर सावधानी बरतना चाहती है. जसप्रीत बुमराह ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के दौरान पांचों टेस्ट मैच खेले थे.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










