
Ind vs Eng: तीसरे टेस्ट के लिए मोटेरा तैयार, जानें- दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम की खासियत
AajTak
भारत और इंग्लैड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच की मेजबानी करने के लिए दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम तैयार है.
भारत और इंग्लैड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच की मेजबानी करने के लिए दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम तैयार है. स्टेडियम में 76 वातानुकूलित कॉरपोरेट बॉक्स हैं. अहमदाबाद का ये स्टेडियम 63 एकड़ में फैला हुआ है. मैदान में कुल 11 पिच तैयार की गई हैं, जिसमें लाल और काली मिट्टी से बनी अलग-अलग पिच हैं. खिलाड़ियों के लिए खास ड्रेसिंग रूम तैयार किए गए हैं, जिसमें जिम भी है. एकसाथ चार ड्रेसिंग रूम वाला ये दुनिया का पहला स्टेडियम है.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










