
Ind vs Eng: कोहली के 'माइंड' से इंग्लैंड चित, सीधी गेंद खेलना भी भूले
AajTak
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया का ऐतिहासिक आगाज हुआ है. उसने पहली पारी में इंग्लैंड को 112 रनों पर समेट दिया है. इंग्लैंड की पूरी टीम महज 48.4 ओवर खेल सकी. भारत की ओर से अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए.
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत ने इंग्लैंड को सस्ते में समेट दिया है. भारत मजबूत स्थिति में पहुंचा है तो इसका श्रेय स्पिनर अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन को जाता है. दोनों की फिरकी के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाज नाचते नजर आए. अहमदाबाद की पिच पर पहले दिन ही जिस तरह से भारतीय स्पिनरों ने अपना जलवा दिखाया है उससे इंग्लैंड की मुश्किलें दूसरी पारी में और भी बढ़ सकती हैं. हालांकि, टॉस के दौरान जब कप्तान विराट कोहली ने बताया कि वो तीन स्पिनर के साथ मैच में उतर रहे हैं तो क्रिकेट एक्सपर्ट्स और कमेंटेटर्स भी हैरान हो गए.(फोटो- BCCI) आमतौर पर पिंक बॉल से स्विंग ज्यादा होती और उम्मीद की जाती है कि तेज गेंदबाज हावी रहेंगे. डे-नाइट टेस्ट में ऐसा पहली बार हो रहा है कि कोई टीम दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरी है. भारत ने ईडन गार्डन में जो अपना पहला डे-नाइट मैच खेला था उसमें भी वो तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरी थी, लेकिन अहमदाबाद में विराट कोहली सभी को हैरान करते हुए तीन स्पिनरों के साथ उतरे. (फोटो- BCCI)
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










