
IND vs ENG: कान में ये खास डिवाइस लगाकर बैठे टीम इंडिया के खिलाड़ी, जानें इसकी खासियत
AajTak
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. ओपनर यशस्वी जायसवाल के बाद कप्तान गिल और उपकप्तान पंत ने भी शतक जमाया है.
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. ओपनर यशस्वी जायसवाल के बाद कप्तान गिल और उपकप्तान पंत ने भी शतक जमाया है. इस मैच में कई शानदार शॉट देखने को मिले हैं. लेकिन इस मुकाबले में कई खिलाड़ियों को कान में एक इन-ईयर डिवाइस के साथ देखा गया. जिससे फैन्स के बीच यह जिज्ञासा बढ़ गई कि क्या यह कोई कम्युनिकेशन डिवाइस है. तो आइए आपको बताते हैं कि आखिर ये क्या डिवाइस है...
जानें इस डिवाइस के बारे में
दरअसल, इसे रेडियो ईयरविग कहा जाता है. यह एक छोटा, सहज और कान में लगाया जाने वाला रेडियो रिसीवर होता है, जिसे मुख्य रूप से लाइव ऑडियो प्रसारण सुनने के लिए उपयोग किया जाता है. विशेष रूप से स्टेडियमों या लाइव इवेंट्स में. यह दर्शकों को लाइव एक्शन के साथ-साथ तुरंत कमेंट्री सुनने की सुविधा देता है.
ये डिवाइस क्रिकेट, फॉर्मूला 1 और हॉर्स रेसिंग जैसे खेलों में काफी लोकप्रिय हैं, जहां बारीक कमेंट्री देखने वालों के अनुभव को और समृद्ध बनाती है. ईयरविग आमतौर पर एक खास FM फ्रीक्वेंसी या किसी इवेंट की डेडिकेटेड ब्रॉडकास्ट चैनल से जुड़ता है.
यह भी पढ़ें: पंत के सामने ड्रेसिंग रूम में झुके राहुल, गंभीर ने गले लगाया, गिल का भी ग्रैंड वेलकम
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











