
IND vs ENG: 'ऐसा मौका बार-बार नहीं मिलेगा...', गांगुली ने कप्तान गिल को दी खास सलाह
AajTak
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत ने जिस तरह का दबदबा दिखाया है, उसे देखते हुए यह मुकाबला हर हाल में जीतना चाहिए क्योंकि इस तरह के मौके बार-बार नहीं मिलते. भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए यशस्वी जायसवाल, कप्तान शुभमन गिल और ऋषभ पंत के शतकों की मदद से पहली पारी में 471 रन बनाए.
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत ने जिस तरह का दबदबा दिखाया है, उसे देखते हुए यह मुकाबला हर हाल में जीतना चाहिए क्योंकि इस तरह के मौके बार-बार नहीं मिलते. भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए यशस्वी जायसवाल, कप्तान शुभमन गिल और ऋषभ पंत के शतकों की मदद से पहली पारी में 471 रन बनाए. गांगुली को लगता है कि भारत की स्थिति 600 रन तक पहुंचने की थी, खासकर जब टीम पहले दिन का खेल खत्म होने तक 359/3 पर थी.
गांगुली ने पीटीआई से कहा, कोई नहीं सोचता था कि हेडिंग्ले की पिच इतनी सूखी होगी. लेकिन अगर भारत 600 बना लेता, तो विकेट में ऊपर-नीचे होना शुरू हो जाता. भारत को यह टेस्ट जीतना ही होगा. ऐसा मौका फिर नहीं मिलेगा. गांगुली ने यह भी कहा कि वह प्रसिद्ध कृष्णा की बजाय अर्शदीप सिंह को मौका देते. उन्होंने कहा कि मैं अर्शदीप को खिलाता, क्योंकि वह बाएं हाथ का गेंदबाज है और एक अलग एंगल से गेंदबाजी करता है. कुलदीप धीरे-धीरे टीम में आएगा. सीरीज लंबी है. लेकिन ठीक है, टीम अच्छी है.
यह भी पढ़ें: कभी पंत को कहा था 'स्टुपिड, स्टुपिड, स्टुपिड'...अब शतक के बाद क्या बोले गावस्कर, VIDEO
उन्होंने कहा कि रवींद्र जडेजा को विदेश में बेहतर गेंदबाज़ी करनी होगी, क्योंकि वह आमतौर पर विदेशों में जूझते नज़र आते हैं. गांगुली ने इंग्लैंड की गेंदबाज़ी को लेकर कहा कि यह पहले जैसी नहीं है, जब जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे दिग्गज खेलते थे.
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर.
भारतीय टीम की प्लेइंग 11: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान/विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











