
Ind vs Eng: ईशांत शर्मा पूरा करेंगे टेस्ट मैचों का शतक, कपिल देव के खास क्लब में होंगे शामिल
AajTak
ईशांत शर्मा ने 25 मई 2007 को बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में अपना टेस्ट डेब्यू किया था. 32 साल के ईशांत ने अबतक 99 टेस्ट मैचों में 302 विकेट लिए हैं. उन्होंने इस दौरान 11 बार पारी में पांच विकेट और एक बार टेस्ट मैच में 10 विकेट लिए हैं.
भारत के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार को पिंक बॉल टेस्ट में उतरते ही एक अनूठी उपलब्धि हासिल कर लेंगे. वह पूर्व कप्तान कपिल देव के बाद सौ टेस्ट खेलने वाले दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज बन जाएंगे. साथ ही ईशांत भारत के लिए 100 टेस्ट खेलने वाले 11वें क्रिकेटर होंगे. भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेला जाना है. ईशांत शर्मा ने 25 मई 2007 को बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में अपना टेस्ट डेब्यू किया था. 32 साल के ईशांत ने अबतक 99 टेस्ट मैचों में 302 विकेट लिए हैं. उन्होंने इस दौरान 11 बार पारी में पांच विकेट और एक बार टेस्ट मैच में 10 विकेट लिए हैं. ईशांत अपने करियर के दौरान फिटनेस और खराब फॉर्म की समस्या से परेशान रहे हैं. जिसके चलते वह डेब्यू के बाद से अबतक 45 टेस्ट मैच नहीं खेल पाए.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











