
IND vs ENG: अश्विन कैसे चटका रहे इतने विकेट? लक्ष्मण ने बताई ये वजह
AajTak
भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा है कि रविचंद्रन अश्विन काफी सोच-विचार करने वाले क्रिकेटर हैं, जो लगातार अपने अंदर नयापन लाते हैं.
भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा है कि रविचंद्रन अश्विन काफी सोच-विचार करने वाले क्रिकेटर हैं, जो लगातार अपने अंदर नयापन लाते हैं. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इस अनुभवी ऑफ स्पिनर की सफलता में तैयारी की अहम भूमिका है. अश्विन अहमदाबाद में दिन-रात्रि टेस्ट के दौरान जोफ्रा आर्चर को आउट करके टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट के आंकड़े को छूने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज बने. भारत ने यह टेस्ट दो दिन के भीतर 10 विकेट से जीता. 34 साल के अश्विन ने श्रीलंका के महान ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के बाद सबसे कम मैचों में यह उपलब्धि हासिल की.More Related News

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












