
IND vs BAN T20 World Cup 2022: 'यही हमारी कहानी रही है...', भारत से हार के बाद बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन का छलका दर्द
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को भारत के खिलाफ पांच रनों से हार का सामना करना पड़ा. करीबी मुकाबले में हार झेलने के बाद बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन का दर्द छलक पड़ा. शाकिब ने कहा कि उनकी टीम हर बार भारत के खिलाफ मुकाबला जीतने के करीब आ जाती है लेकिन लाइन फिनिश नहीं कर पाती.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में बांग्लादेश को भारत के खिलाफ डकवर्थ लुईस नियम के तहत 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा. रोमांचक मुकाबले में हार झेलने के बाद बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन का दर्द छलक पड़ा है. शाकिब अल हसन ने कहा है कि उनकी टीम हर बार भारत के खिलाफ मुकाबला जीतने के करीब आ जाती है लेकिन फिनिश लाइन नहीं पार कर पाती.
यह एक शानदार खेल था: शाकिब
शाकिब ने मैच की समाप्ति के बाद, 'यही हमारी कहानी रही है कि जब हम भारत के खिलाफ खेलते हैं, तो हम मुकाबला जीतने के करीब पहुंच जाते हैं लेकिन हम लाइन फिनिश नहीं करते हैं. यह शानदार खेल था जिसका दोनों टीमों ने लुत्फ उठायाऔर हम यही चाहते थे. अंत में किसी को जीतना है और किसी को हारना होता है. लिटन दास हमारे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं. जिस तरह से लिटन दास ने पावरप्ले में बल्लेबाजी की, उससे काफी गति मिली और यह विश्वास दिलाया कि हम यहां शॉर्ट बाउंड्री होने के चलते टारगेट का पीछा कर सकते हैं.'
मैच से जुड़ी पूरी अपडेट के लिए क्लिक करें
भारत का टॉप-4 काफी खतरनाक: शाकिब
शाकिब ने आगे बताया, 'भारत के टॉप-4 पर नजर डालें तो वे बेहद खतरनाक हैं. हमारी योजना उन 4 खिलाड़ियों को जल्दी आउट करने की थी और इसलिए हमने तस्कीन अहमद से शुरुआत में ही चारों ओवर करवा लिया. दुर्भाग्य से तस्कीन ने विकेट नहीं लिए लेकिन वह बहुत किफायती थे. हम इस विश्व कप में हम काफी रिलैक्स हैं और क्रिकेट के बारे में ज्यादा बात नहीं कर रहे हैं. हमें एक और मैच खेलना है और हम उस पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












