
Ind vs Aus Test Series: नंबर-1 टीम का इतना बुरा हाल? भारत में आकर इतनी बेबस क्यों हो गई ऑस्ट्रेलियाई टीम
AajTak
ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पहले दो मुकाबले गंवा चुकी है. ऑस्ट्रेलियाई टीम के शर्मनाक प्रदर्शन में उसके बल्लेबाजों का अहम रोल है. बल्लेबाजों के खराब शॉट सेलेक्शन ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को काफी नुकसान पहुंचाया. ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए अगले दो मैचों में भी मुश्किल पेश आने वाली है.
भारत के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम का बुरा हाल है. पैट कमिंस की अगुवाई वाली कंगारू टीम को पहले मुकाबले में एक पारी और 132 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. वहीं दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए टेस्ट मैच में भी स्थिति में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ. दिल्ली टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा.
नागपुर टेस्ट में जब ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में 91 रन पर सिमट गई थी तो कमिंस ने अपने बल्लेबाजों को रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल की स्पिन तिकड़ी के खिलाफ अधिक बहादुर होने को कहा था. लेकिन कमिंस की यह सलाह भी टीम के काम नहीं आई और दिल्ली टेस्ट में उसके बल्लेबाजों का बुरा हाल रहा. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया पिच को दोषी दे रही थी, लेकिन दोनों ही मैचों में भारतीय प्लेयर्स ने उसी पिच पर शानदार बैटिंग की.
क्लिक करें- वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, आयरलैंड को दी मात, स्मृति मंधाना की रिकॉर्डतोड़ पारी
अगले दो मैचों में से हार से बढ़ेगी मुसीबत
जब ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के दौरे पर आई थी तो वह टेस्ट रैंकिंग और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की प्वाइंट टेबल में नंबर-1 पर थी. लेकिन अब आने वाले दिनों में उसका यह ताज छिन सकता है. ऑस्ट्रेलियाई टीम यदि अगले दो टेस्ट मैच हार जाती है तो वह टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भी पहुंचने से चूक सकती है. ऐसी स्थिति में श्रीलंका के पास न्यूजीलैड को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचने का सुनहरा मौका होगा.
बल्लेबाजों ने ही किया है बेड़ा गर्क

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











