
IND vs AUS Five Controversies: विराट कोहली, सैम कोंस्टास और यशस्वी... इन 5 विवादों ने भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में किया 'माहौल गर्म'
AajTak
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने अपने घर में खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को 3-1 से करारी शिकस्त दी है. इसी के साथ कंगारू टीम ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. इस पूरी सीरीज में खेल के साथ-साथ विवाद भी काफी चर्चाओं में रहे हैं. आइए जानते हैं भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में माहौल गर्म करने वाले 5 विवादों के बारे में...
IND vs AUS Five Controversies: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेली गई 5 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को 3-1 से करारी शिकस्त दी है. सीरीज का पांचवां यानी आखिरी टेस्ट सिडनी में खेला गया, जिसके तीसरे दिन (5 जनवरी) ही ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम कर ली.
इस पूरी सीरीज में खेल के साथ-साथ विवाद भी काफी चर्चाओं में रहे हैं. चाहे वो मोहम्मद सिराज और ट्रेविस हेड का आपस में भिड़ना हो, या फिर 19 साल के कंगारू प्लेयर सैम कोंस्टास का विराट कोहली से पंगा लेना हो.
इन सबके बीच भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल का भी कैच आउट काफी विवादास्पद रहा है. इस दौरान तो DRS (डिसीजन रिव्यू सिस्टम) और थर्ड अंपायर तक को आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा. आइए जानते हैं भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में माहौल गर्म करने वाले 5 विवादों के बारे में...
'कोहली को बाहर कर देना चाहिए...', सीरीज हार के बाद पूर्व क्रिकेटर का बयान
सिराज Vs हेड
इस सीरीज का पहला और बड़ा विवाद एडिलेड टेस्ट से ही शुरू हो गया था. सीरीज के इस दूसरे ही टेस्ट में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और ट्रेविस हेड आमने-सामने आ गए थे. इस पिंक बॉल टेस्ट में सिराज और हेड के बीच नोकझोंक देखने को मिली थी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










