
Ind Vs Aus 2nd ODI: विकेट, विकेट और विकेट... मिचेल स्टार्क ने उगली आग, 145 की रफ्तार के आगे ऐसे ढेर हुई टीम इंडिया
AajTak
विशाखापट्टनम वनडे में टीम इंडिया ने पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया के सामने घुटने टेक दिए. शुरुआती दस ओवर में ही भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी और ऐसा मिचेल स्टार्क की कमाल की बॉलिंग की वजह से हुआ.
Ind Vs Aus 2nd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विशाखापट्टनम में वनडे सीरीज़ का दूसरा मैच खेला जा रहा है. मैच से पहले यहां जमकर बारिश हुई, लेकिन खेल अपने वक्त पर शुरू हुआ. लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई बॉलर्स ने अपना कहर बरपाया, जिसके आगे भारतीय टीम पूरी तरह से पस्त हो गई. मिचेल स्टार्क की रफ्तार के आगे भारतीय टीम पत्तों की तरह ढह गई और देखते ही देखते टीम इंडिया का स्कोर सिर्फ 49 के स्कोर पर 5 विकेट हो गया था.
दूसरे वनडे की लाइव कवरेज देखें
मिचेल स्टार्क की रफ्तार का कहर विशाखापट्टनम में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया. भारत के लिए रोहित शर्मा टीम में वापसी कर रहे थे, ऐसे में उम्मीद थी कि यहां बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है. लेकिन टीम इंडिया की सारी रणनीति धरी रह गईं. पहले ही ओवर से मिचेल स्टार्क ने ऐसा कमाल किया कि टीम इंडिया के लिए वापसी करना मुश्किल हो गया.
Mitchell Starc on 🔥 He has his fourth as KL Rahul walks back. #INDvAUS | 📝 Scorecard: https://t.co/5ISBBNMhiZ pic.twitter.com/e81rUMqido
पहले ओवर में शुभमन गिल आउट हुए, फिर पांचवें ओवर में कप्तान रोहित शर्मा भी अपना कैच थमा बैठे. इसकी अगली बॉल पर ही सूर्यकुमार यादव LBW आउट हुए, यह लगातार दूसरा मौका है जब सूर्यकुमार यादव पहली बॉल पर ही आउट हुए हैं. हार्दिक पंड्या का विकेट शॉन एबेट ने लिया.
केएल राहुल और हार्दिक पंड्या भी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए और 9.2 ओवर में 49 के स्कोर पर भारत की आधी टीम आउट हो चुकी थी. इस दौरान मिचेल स्टार्क लगातार 140 और 145 KMPH की रफ्तार से बॉल फेंक रहे थे. दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने कुछ हदतक एक छोर को संभाले रखा, लेकिन वह भी 31 रन तक ही पहुंच पाए और 16वें ओवर में उनका विकेट गिर गया, कोहली को भी शॉन एबेट ने आउट किया.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











