
Ind Vs Aus: पुजारा 7 डिग्री, रोहित 8... इंदौर में इतनी घूमी बॉल कि दंग रह गए खिलाड़ी
AajTak
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में चल रहे टेस्ट मैच में जबरदस्त टर्न देखने को मिल रही है. टीम इंडिया की पहली पारी सिर्फ 109 पर सिमट गई और यहां देखने को मिला कि कई डिग्री तक बॉल घूम रही थी जो बल्लेबाजों के लिए परेशानी बनी.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में तीसरे टेस्ट मैच का पहला दिन काफी हैरानी भरा रहा. इंदौर की जिस पिच को तेज़ गेंदबाज़ों और बल्लेबाज़ी के लिए मददगार बताया जा रहा था, वहां शुरुआती डेढ़ सेशन में ही पूरी टीम इंडिया आउट हो गई. भारतीय टीम सिर्फ 109 पर सिमट गई और कप्तान रोहित शर्मा का पहले बल्लेबाजी करने का फैसला गलत साबित हुआ.
इस पिच पर बॉल शुरुआती ओवर्स से ही टर्न ले रही थी और नीची रह रही थी. हालात ये थे कि टीम इंडिया के बल्लेबाजों के लिए यहां टिकना मुश्किल हो रहा था. लेकिन अगर आंकड़ों को देखें तो पता लगता है कि पिच की हालत वाकई कितनी खराब थी.
रोहित शर्मा जिस बॉल पर आउट हुए वह 8 डिग्री से भी ज्यादा तक घूमी थी. यानी टेस्ट मैच के पहले दिन के पहले सेशन में ही बॉल इतना घूम रही थी, अमूमन ऐसा टर्न आखिरी दिन दिखाई पड़ती है. सिर्फ रोहित ही नहीं अन्य बल्लेबाजों के साथ भी यही हाल हुआ.
🚨 Folks, if you are not watching, This is in the 9th over of Day 1 of a Test match.#CricketTwitter #AusvInd #IndvAus #NathanLyon pic.twitter.com/CrnTGg7gLb
किसके लिए कितनी घूमी बॉल? • रोहित शर्मा- 8.3 डिग्री • शुभमन गिल- 5.0 डिग्री • चेतेश्वर पुजारा- 6.8 डिग्री • रवींद्र जडेजा- 5.8 डिग्री • श्रेयस अय्यर- 3.5 डिग्री
इन बल्लेबाजों के लिए हैरानी यह भी है कि इन सभी का विकेट लंच से पहले ही गिर गया था, ऐसे में पहले सेशन में ही इतना टर्न हैरान करता है. इन बल्लेबाजों के बाद भी विराट कोहली या अन्य बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किलें हुईं. आपको बता दें कि टेस्ट मैच से पहले कहा जा रहा था कि यह पिच लाल मिट्टी से बनी है, जिसपर बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी. हालांकि, टेस्ट मैच का पहला दिन जिस तरह से गया है उससे मालूम पड़ता है कि यह दावा गलत था.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








