
Ind Vs Aus: टेस्ट में नंबर-1, फाइनल का टिकट... टीम इंडिया के लिए क्यों जरूरी है इंदौर टेस्ट?
AajTak
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में 1 मार्च से सीरीज़ का तीसरा मैच शुरू हो रहा है. हर किसी की नज़रें इस मैच पर टिकी हैं, ऑस्ट्रेलिया को वापसी की उम्मीद है. लेकिन टीम इंडिया यहां जीत हासिल कर सीरीज में जीत के साथ-साथ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में अपना टिकट भी पक्का करना चाहेगी.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर टेस्ट 1 मार्च से खेला जाना है. बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज़ का यह तीसरा टेस्ट है, भारत सीरीज में 2-0 से आगे चल रहा है. टीम इंडिया की कोशिश होगी कि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को पटकनी देकर सीरीज़ को अपने नाम कर लिया जाए और लगातार चौथी बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीती जाए.
लेकिन इंदौर टेस्ट में टीम इंडिया अगर जीत हासिल करती है, तब उसे सिर्फ सीरीज़ ही नहीं बल्कि दो और बड़े इनाम मिल सकते हैं. इस टेस्ट में जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया आधिकारिक रूप से टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बन सकती है, साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2023 के फाइनल में भी पहुंच सकती है.
क्लिक करें: 'सिर्फ धोनी थे जिन्होंने...', बुरे वक्त को याद कर इमोशनल हुए कोहली
मौजूदा टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया नंबर-1 और भारत नंबर-2 पर है, ऑस्ट्रेलिया के 126 और भारत के 115 रेटिंग्स प्वाइंट हैं. हालांकि, टीम इंडिया सीरीज़ में 2-0 से आगे चल रही है और अगर वह इंदौर टेस्ट जीत जाती है तब रेटिंग्स अपडेट होंगी. अगर टीम इंडिया इंदौर टेस्ट जीतती है, तब उसके 121 रेटिंग्स प्वाइंट होंगे जबकि ऑस्ट्रेलिया के 119 प्वाइंट रहेंगे.
यानी टीम इंडिया नंबर-1 पर होगी, ऐसा होने पर इतिहास रचा जाएगा. क्योंकि टीम इंडिया टी-20 और वनडे रैंकिंग में पहले से ही नंबर-1 है और अब वह टेस्ट में भी नंबर-1 बन जाएगी. इसके अलावा टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में आधिकारिक रूप से क्वालिफाई कर जाएगी.
फाइनल में टॉप-2 टीमें ही पहुंच सकती हैं, टीम इंडिया अभी नंबर-2 पर हैं और इसमें पहुंच सकती है. इंदौर टेस्ट में जीत उसकी जगह पक्की कर देगी. यानी जून में होने वाले फाइनल में भारत-ऑस्ट्रेलिया की जंग पक्की है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











