
'IND-PAK मैच से BCCI ने कमाए 650 करोड़ रुपये... शहीदों की विधवाओं को दिए जाएं', सौरभ भारद्वाज की मांग
AajTak
सौरभ भारद्वाज ने बीसीसीआई पर निशाना साधते हुए कहा कि इंडिया-पाकिस्तान मैच से कमाए गए लगभग 650 करोड़ रुपये शहीद जवानों की विधवाओं को दिए जाने चाहिए. उन्होंने भाजपा नेता अमित मालवीय पर भी निशाना साधा और उनके दावों को झूठ बताया.
आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने बीसीसीआई को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इंडिया-पाकिस्तान मैच से करीब 650 करोड़ रुपये का रेवेन्यू कमाया गया है. उनका कहना है कि अगर यह रकम पहलगाम हमले में शहीद हुए जवानों की विधवाओं को दी जाए, तो हर विधवा को 30 से 35 करोड़ रुपये मिल सकते हैं.
अमित मालवीय पर साधा निशाना
उन्होंने सवाल उठाया कि 'सूर्यकुमार यादव के जीते हुए महज 2 लाख रुपये से विधवाओं का क्या होगा?' भारद्वाज ने भाजपा नेता अमित मालवीय पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'अमित मालवीय झूठ की फैक्ट्री हैं, पायरेटेड सीडी की दुकान हैं.'
सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'अमित मालवीय ने दावा किया कि भारतीय कप्तान ने पाकिस्तान कप्तान और वहां के मंत्री से हाथ नहीं मिलाया, जबकि हमने वीडियो भेजकर दिखाया कि दोनों से हाथ मिलाया गया था. मालवीय सिर्फ स्क्रिप्ट चला रहे हैं.'
'शहीदों की विधवाओं को मिले बीसीसीआई का पैसा' AAP नेता ने कहा कि शहीदों के परिवारों की मदद के लिए व्यक्तिगत खिलाड़ियों की कमाई नहीं बल्कि बीसीसीआई को अपनी आय से मदद करनी चाहिए. उनके मुताबिक, 'बीसीसीआई के पास साढ़े छह सौ करोड़ रुपये हैं, वही पैसा विधवाओं तक पहुंचना चाहिए. सरकार को भी इसमें अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी.'

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










