
IMD Weather Update: गाजियाबाद में तेज हवाएं, बिहार-हिमाचल में बारिश, जानें आज के मौसम का हाल
AajTak
मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 23 मार्च से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ का असर पश्चचिमी हिमालयी क्षेत्र में देखने को मिलेगा जिसके असर से बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. आइए जानते हैं आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम.
देश के कुछ हिस्सों में आज यानी 21 मार्च को बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. वहीं, ज्यादातर इलाकों में आसमान साफ रहेगा. मौसम विभाग की मानें तो आज बिहार, झारखंड, ओडिशा और गंगीय पश्चिमी बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. आईएमडी के मुताबिक, गंगीय पश्चिमी बंगाल में 22 और 23 मार्च को भी बारिश देखने को मिलेगी. वहीं, बिहार के कई इलाकों में 25 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी.
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज
मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 23 मार्च से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ का असर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में देखने को मिलेगा, जिसके असर से बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. मौसम विभाग की मानें तो हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 21 से 24 मार्च के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी. वहीं, पंजाब में आज से 24 मार्च के बीच बारिश देखने को मिलेगी.
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट
नई दिल्ली के मौसम का हाल मौसम विभाग के मुताबिक, आज देश की राजधानी नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, आज नई दिल्ली में आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे. 22 मार्च को भी नई दिल्ली में आसमान साफ रहेगा.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










