
IMD Rainfall Alert: लखनऊ से गया तक बरसेंगे बादल, जानें बिहार और उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल
AajTak
मौसम विभाग की मानें तो आज बिहार से उत्तर प्रदेश तक बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. गरज के साथ बारिश की ये गतिविधियां रविवार को भी जारी रह सकती हैं. आइए जानते हैं मौसम विभाग ने क्या दी जानकारी.
मार्च की शुरुआत बारिश और ठंडी हवाओं के साथ हुई है. आज यानी 02 मार्च को नई दिल्ली समेत कई मैदानी इलाकों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिली हैं. उत्तर प्रदेश और बिहार के तमाम इलाकों में आज बारिश हो रही है. मौसम विभाग की मानें तो आनेवाले एक या दो दिन तक यूपी और बिहार के अलग-अलग इलाकों में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं. मौसम विभाग ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक, मार्च के पहले हफ्ते में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश होगी. आइए जानते हैं बिहार और यूपी के मौसम पर आईएमडी ने क्या दी जानकारी.
लखनऊ के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज यानी 02 मार्च को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, लखनऊ में आज गरज के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी. वहीं, 03 मार्च यानी रविवार को भी लखनऊ में गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. अगर तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 15 और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.
बरेली के मौसम का हाल उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ, बरेली में भी आज बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. रविवार को बरेली में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.इसी के साथ, बरेली में भी रविवार बारिश की गतिविधियां देखवे को मिलेंगी.
कानपुर के मौसम का हाल कानपुर में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. कानपुर में आज बादलों का डेरा रहेगा. इसी के साथ, शाम के वक्त बारिश हो सकती है. वहीं, कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है. रविवार की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. कानपुर में रविवार को बादलों का डेरा रहेगा. इसी के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को भी मिल सकती है.
पटना के मौसम का हाल बिहार के पटना की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ, पटना में आज आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे. वहीं, 03 मार्च यानी रविवार को पटना में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहेगा. पटना में रविवार को गरज के साथ एक या दो बार बारिश भी हो सकती है.
गया के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो गया में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ, गया में आज गरज के साथ शाम के वक्त बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. 03 मार्च को भी गया में एक या दो बार बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. वहीं, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








