
IMD Rainfall Alert: दिल्ली में बारिश पर क्या है IMD का अपडेट? जानिए मौसम का हाल
AajTak
Delhi Rainfall: दिल्ली में अगस्त के महीने में ज्यादा बारिश देखने को नहीं मिली है. मौसम विभाग की मानें तो अगस्त के आखिर तक भी दिल्ली में ज्यादा बारिश नहीं होने की संभावना है. यहां पढ़िए आज दिल्ली के मौसम को लेकर IMD ने क्या दी जानकारी.
Delhi Rainfall: मॉनसून के दूसरे फेज में कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है तो कई राज्यों में ठीक-ठाक बारिश हो रही है. राजधानी दिल्ली में भी अगस्त के महीने में बहुत बारिश देखने को नहीं मिली है. वहीं, मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में महीने के आखिर तक तेज बारिश नहीं होगी. राजधानी में बुधवार को कई इलाकों में हल्की बरसात देखने को मिली थी.
वहीं, अगर तापमान की बात करें तो दिल्ली में आज, 25 अगस्त को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, दिल्ली में आज बादल छाए रह सकते हैं. साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है. IMD के मुताबिक दिल्ली में 26 और 27 अगस्त को दिन में तेज हवाएं चल सकती हैं.
बता दें, मौसम केंद्र ने 1 जून से सामान्य 474.9 मिमी के मुकाबले 344.5 मिमी वर्षा दर्ज की है. एक जून से मॉनसून के सीजन की शुरुआत होती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले पांच से छह दिनों में दिल्ली में आम तौर पर बादल छाए रहने और बहुत हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है. अगस्त के अंत तक अच्छी बारिश की संभावना नहीं है.
मौसम विशेषज्ञों ने बारिश की कमी के लिए राजधानी के पास किसी भी प्रमुख मौसम प्रणाली, जैसे कम दबाव वाले क्षेत्र की कमी को जिम्मेदार ठहराया है. भारत में जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर मॉनसून का सीजन होता है. इसे साउथ वेस्ट मॉनसून कहते हैं. भारत की सालभर की बारिश की लगभग 75% जरूरत साउथ वेस्ट मॉनसून से ही पूरी होती है. इसलिए ये चार महीने बारिश के लिहाज से काफी अहम होते हैं. लेकिन, इन चार महीनों में कुछ राज्य तो ऐसे हैं जिनपर बादल जमकर मेहरबान हो रहे हैं. इन राज्यों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








