
IMD Rainfall Alert: इस राज्य में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी
AajTak
Weather Today: अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि अत्याधिक भारी बारिश के कारण बाढ़ के साथ पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन होने की संभावना है.
Weather Forecast Today: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने ओडिशा के विभिन्न जिलों में 5 दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है. जिसके मद्देनजर मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 9 जिलों में ऑरेंज एवं 12 जिलों में येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है. प्रदेश के कालाहंड़ी जिला में सर्वाधिक बारिश 171.4 मिलीमीटर दर्ज किया गया है. विभाग ने बताया कि अत्याधिक भारी बारिश के कारण बाढ़ के साथ पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन होने की संभावना है.
भारतीय मौसम विभाग के भुवनेश्वर केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने 'आजतक' संवावदाता से बातचीत में बताया कि आगामी 5 दिनों तक ओडिशा के विभिन्न जिलों में वज्रपात से साथ बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने आज के लिए राज्य के 21 जिलों में चेतावनी जारी किया है. जिसमें दक्षिण ओडिशा के 9 जिलों को ऑरेंज अलर्ट दिया गया है.
वहीं, प्रदेश के 12 जिलों में येलो अलर्ट की चेतावनी जारी किया गया है. दास ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों में कालाहांडी जिले में सर्वाधिक 171.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज किया गया है. साथ रायगढ़ा और नबरंगपुर जिले में 155 मिलीमीटर बारिश दर्ज किया गया है.
दास ने विस्तार से बताया कि ऑरेंज अलर्ट के दौरान राज्य के 9 जिलों क्रमश: कोरापुट, मलकानगिरी, नबरंगपुर, नुआपड़ा, कालाहांडी, कंधमाल, बलांगीर, गंजाम और नयागढ़ में व्रजपात के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, मौसम विभाग (IMD) ने अन्य 12 जिलों में येलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है, जिसमें रायगढ़, गजपती, खुर्दा, पुरी, कटक, जगतसिंहपुर, बौद्ध, सोनपुर, बरगढ़, अंगुल, ढेंकानल और केंदुझर जिलों के नाम शामिल है. इन सभी जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश के साथ कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.
दास ने कहा कि मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया जिलों में करीब 7-20 सेंटीमीटर बारिश होने की आशंका है. येलो अलर्ट जारी किया गया जिलों में सामान्य से अधिक बारिश होने कि संभावना है. वहीं, पिछले 24 घंटों में भारी बारिश के दौरान औसतन बारिश से अत्याधिक बारिश रिकॉर्ड किया गया है.
दास ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने की संभावना है. वहीं निम्न स्तर के इलाकों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो सकती है. मौसम विभाग ने प्रदेश में वज्रपात के साथ भारी बारिश के दौरान लोगों को घरों में रहने का आदेश दिया है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.






