
IMD Rainfall Alert: अगले 5 दिनों तक होगी भारी बारिश, इन राज्यों के लिए मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी
AajTak
IMD Red Alert: देश के कई राज्यों में आसमान से बारिश आफत की तरह बरस रही है. कर्नाटक से लेकर महाराष्ट्र तक बारिश ने सामान्य जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. यहां पढ़िए मौसम विभाग की लेटेस्ट अपडेट्स.
Rainfall Alert, IMD Prediction: महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश के चलते हालात खराब होते जा रहे हैं. मौसम विभाग की ओर से दी गई ताजा जानकारी के मुताबिक, अगले तीन दिनों में महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके में भारी बारिश की संभावना है. वहीं, केरल में मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना जताई है.
मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के चंद्रपुर और गढ़चिरौली में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी होने की संभावना जताई है. साथ ही, मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार के लिए इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने अकोला, बुलढाणा और वाशिम के कुछ हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैय यहां मंगलवार और बुधवार को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.
कर्नाटक में बारिश का कहर कर्नाटक के तटीय जिलों दक्षिण कन्नड़ और उडुपी में भी रविवार को भारी बारिश जारी रही. इसके चलचे इन जिलों के निचले इलाकों में पानी भर गया और इमारतें जलमग्न हो गईं. कर्नाटक में भी लगातार हो रही बारिश के चतलते सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. दक्षिण कन्नड़ और उडुपी में खराब मौसम को देखते हुए दोनों जिलों में आज (सोमवार) सभी स्कूलों और आंगनबाड़ियों में अवकाश घोषित कर दिया गया है.
गुजरात की सड़कों पर सैलाब मौसम विभाग ने दक्षिण गुजरात के डांग, नवसारी और वलसाड जिलों में अगले पांच दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है. IMD की मानें तो दक्षिण और मध्य गुजरात और सौराष्ट्र क्षेत्र के कई अन्य जिलों में भी इस अवधि के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. नवसारी जिले में कावेरी और अंबिका नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. इन इलाकों में NDRF की टीमें लगातार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का काम कर रही हैं.
गुजरात में बारिश लगातार कहर बरपा रही है. कल (रविवार) कुछ ही घंटों में अहमदाबाद में इतनी बारिश हुई कि सड़कों पर समंदर उतर आया. हर तरफ पानी ही पानी नजर आने लगा. अहमदाबाद में कल शाम की बारिश ने पूरे शहर को ही डुबो दिया. शाम 7 बजे जो मूसलाधार बारिश शुरू हुई, वो रात 9 बजे तक होती रही.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








