
IMD Monsoon Update: दिल्ली-एनसीआर में इस दिन दस्तक दे सकता है मॉनसून, IMD ने दिया ये बड़ा अपडेट
AajTak
देशभर के लगभग हर राज्य को अब हीटवेव से राहत रहेगी. मौसम विभाग की मानें तो सभी राज्यों में मौसम ठंडा ही बना रहेगा. आसमान में काले बादल नजर आएंगे, ठंडी हवाएं चलती रहेंगी और तापमान भी सामान्य से 5 से 6 डिग्री कम बना रहेगा.
दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार की सुबह बारिश के साथ हुई जिसने मौसम काफी सुहावना बना दिया लेकिन अभी भी लोगों को मॉनसून का इंतजार है. बिपरजॉय के असर की वजह से दिल्ली-एनसीआर समेत बाकी कई राज्यों में बारिश हुई. मॉनसून ने दक्षिण भारत में दस्तक दे दी है और अब तेलंगाना, आंध्र प्रदेश से होते हुए ओडिशा, पश्चिम बंगाल होते हुए पूर्व भारत तक पहुंच रहा है. इस बीच देश भर में मौसम ठंडा बना हुआ है. मौसम विभाग कि मानें तो अभी किसी भी राज्य में हीटवेव चलने के कोई आसार नहीं हैं और अलग-अलग राज्यों में बारिश होने कि आशंका बनी हुई है.
मध्य भारत में जानें कब पहुंचेगा मॉनसून देश भर में मॉनसून की स्थिति को साफ करते हुए मौसम वैज्ञानिक सोमा सेन राय ने बताया कि बिपरजॉय तूफान का असर देशभर में देखने को मिल रहा है. यही वजह है कि इससे पहले मॉनसून भारत के साउथईस्ट हिस्से में पहुंच गया था और अब यह धीरे-धीरे बाकी राज्यों जैसे आंध्र प्रदेश, तेलंगाना से होते हुए पश्चिम बंगाल और ओडिशा बिहार झारखंड के कुछ हिस्सों में भी पहुंच गया है. वहीं अगले 2 से 3 दिनों में मॉनसून मध्य भारत के राज्य जैसे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों तक पहुंच जाएगा.
दिल्ली में इस दिन आनेवाला है मॉनसून मौसम विभाग कि मानें तो अभी दिल्ली एनसीआर वालों को हफ्ता भर और मॉनसून का इंतजार करना पड़ेगा. दक्षिण भारत से चल कर अब मॉनसून अगले 2 से 3 दिनों तक मध्य भारत और फिर 29 जून तक दिल्ली-एनसीआर पहुंच सकता है. हालांकि तूफान बिपरजॉय के असर की वजह से देशभर में बारिश की गतिविधि जारी है.
अगले 24 घंटे में कहां होगी बारिश बीते कई दिनों से बिपरजॉय की वजह से कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड असम के साथ बाकी कई राज्यों में अगले 24 घंटे में बारिश हो सकती है.
अब नहीं चलेगी हीटवेव मौसम विभाग के मुताबिक अब देशभर के सभी राज्यों में मौसम ठंडा ही बना रहेगा. सिर्फ महाराष्ट्र के विदर्भ में हीटवेव की आशंका है, लेकिन इसके अलावा बाकी सभी राज्यों में बारिश के आसार हैं. आसमान में काले बादल नजर आएंगे, ठंडी हवाएं चलती रहेंगी और तापमान भी सामान्य से 5 से 6 डिग्री कम बना रहेगा.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








