
IIT Student Suicide: दो विषयों में फेल होने पर समुद्र में कूदा छात्र, 3 दिन से था लापता
AajTak
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मछुआरों की मदद से 20 जुलाई को उसका शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान आईआईटी हैदराबाद के छात्र धनवथ कार्तिक के रूप में हुई है. कार्तिक को पहली बार 17 जुलाई को अपने छात्रावास के कमरे से लापता पाया गया था,
आईआईटी के स्टूडेंट की आत्महत्या का मामला सामने आया है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी हैदराबाद के 20 वर्षीय छात्र ने समुद्र में कूदकर सुसाइड कर लिया है. पुलिस ने मंगलवार को कहा कि आईआईटी-हैदराबाद के छात्र धनवथ कार्तिक ने कथित तौर पर यहां समुद्र में कूदकर अपनी जान दे दी. मछुवारों की मदद से उसका शव बरामद कर लिया गया है.
CCTV फुटेज में आखिरी बार दिखा था छात्र पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मछुआरों की मदद से 20 जुलाई को उसका शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान आईआईटी हैदराबाद के छात्र धनवथ कार्तिक के रूप में हुई है. पुलिस ने कहा कि धनवथ कार्तिक 19 जुलाई के आसपास समुद्र में डूब गया होगा. क्योंकि जांच के दौरान, यह पाया गया कि पीड़ित का सेल फोन आखिरी बार 19 जुलाई को विशाखापत्तनम के रामकृष्ण बीच (आरके बीच) पर था और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार उसे समुद्र तट के खतरे वाले क्षेत्र की ओर जाते हुए देखा गया था.
सुसाइड के पीछे की वजह पुलिस जांच पता चला कि आदिवासी छात्र तेलंगाना के नलगोंडा जिले का रहने वाला था. पुलिस के अनुसार, कार्तिक ने 17 जुलाई को हैदराबाद छोड़ दिया था क्योंकि वह परीक्षाओं में बैक क्लियर न कर पाने से परेशान था. विशाखापत्तनम के पुलिस आयुक्त सी. एम. त्रिविक्रम वर्मा ने कहा, "वह पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर सका और वापस आ गया."
बता दें कि कार्तिक को पहली बार 17 जुलाई को अपने छात्रावास के कमरे से लापता पाया गया था, जिसके बाद आईआईटी-हैदराबाद के अधिकारियों ने 19 जुलाई को गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था लेकिन 20 जुलाई को मछुवारों को उसका शव मिला.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










