
IIT मद्रास ने लॉन्च किया BharOS, नहीं चलेगी कंपनियों की मनमानी, यूजर्स को मिलेगी फुल प्राइवेसी
AajTak
What is BharOS: भारत लंबे समय से अपना एक ऑपरेटिंग सिस्टम डेवलप करने में लगा है. IIT मद्रास ने इस हफ्ते एक देसी ऑपरेटिंग सिस्मट इंट्रोड्यूस किया है, जो प्राइवेसी पर फोकस करता है. इस ऑपरेटिंग सिस्टम का नाम BharOS है. इसमें यूजर्स को ज्यादा प्राइवेसी मिलती है. यहां तक की इस पर कोई डिफॉल्ट ऐप भी नहीं होगा. आइए जानते हैं इन बातों के मायने क्या हैं.
IIT मद्रास की फर्म JandK ऑपरेशन्स (JandK Ops) ने एक नए ऑपरेटिंग सिस्टम का ऐलान किया है. यह एक मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम है, जिसका नाम BharOS है. फर्म का कहना है कि इस ऑपरेटिंग सिस्टम में यूजर्स की प्राइवेसी पर फोकस किया गया है. ऐसे यूजर्स जो ज्यादा प्राइवेसी चाहते हैं, वे इसे चुन सकते हैं.
इसे कमर्शियल हैंडसेट्स पर इंस्टॉल किया जा सकता है. ऑपरेटिंग सिस्टम नो-डिफॉल्ट ऐप्स के साथ आता है. यानी इसमें यूजर्स को कोई भी डिफॉल्ट ऐप नहीं मिलेगा. यूजर्स अपने मर्जी के ऐप्स को डाउनलोड और यूज कर सकेंगे. इससे यूजर्स को अपने डेटा पर ज्यादा कंट्रोल मिलेगा.
BharOS में यूजर्स को प्राइवेट ऐप स्टोर्स का एक्सेस मिलेगा. इसका मतलब है कि यूजर्स अपनी मर्जी के ऐप्स को किसी प्राइवेट ऐप स्टोर से भी डाउनलोड कर सकेंगे. JandK ऑपरेशन्स ने इस ऑपरेटिंग सिस्मट के कुछ स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं. ये ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड-ओपन सोर्स प्रोजेक्ट पर बेस्ड है.
दूसरे ऑपरेटिंग सिस्मट पर काम करने वाले डिवाइसेस के तरह ही BharOS को भी OTA अपडेट मिलेगा. फिलहाल ये सर्विस उन बिजनेसेस के लिए उपलब्ध है, जो ज्यादा प्राइवेसी और सिक्योरिटी स्टैंडर्ड चाहते हैं.
IIT मद्रास ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि BharOS एक ऐसा ऑपरेटिंग सिस्टम है, जो ज्यादा फ्रीडम, कंट्रोल और फ्लेक्सिबिलिटी देता है.
इसमें यूजर्स को Native Over the Air (NOTA) अपडेट मिलेगा. डेवलपर्स ने बताया कि इस ऐप को एंड्रॉयड फोन्स की तरह ही अपडेट मिलेगा. अभी इस ऑपरेटिंग सिस्टम के सभी के लिए उपलब्ध होने के बारे में कोई जानकारी नहीं है. IIT मद्रास इसके लिए टेलीकॉम कंपनियों, सरकारी एजेंसियों और प्राइवेट इंडस्ट्री से बातचीत कर रही है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










