
आजतक की खबर का असर, राजस्थान में बेरोजगार ITI शिक्षकों की पोस्टिंग का आदेश जारी
AajTak
राजस्थान में बेरोजगार आईटीआई शिक्षकों के हक के लिए आजतक ने कल प्रदर्शन करने वाले जूनियर इंस्ट्रक्टर के मुद्दे को उठाया था. इसका सीधा असर दिखा और राजस्थान सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छुट्टी के दिन बेरोजगार आईटीआई टीचरों की पोस्टिंग का आदेश दिया. सितंबर 2025 में आईटीआई संस्थानों के लिए चयनित शिक्षकों को प्रधानमंत्री के माध्यम से ऑनलाइन बधाई पत्र मिला था, लेकिन चार महीने से उनकी नियुक्ति नहीं हो पाई थी.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











