
IIT दिल्ली के स्टूडेंट ने हॉस्टल में फांसी लगाकर की खुदकुशी, सामने आई ये बड़ी वजह
AajTak
आईआईटी दिल्ली के 21 वर्षीय छात्र ने अपने हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. पुलिस को उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. उसकी पहचान कुमार यश के रूप में हुई है, जो कि झारखंड के देवघर का रहने वाला था. यहां एमएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था.
आईआईटी दिल्ली के 21 वर्षीय छात्र ने अपने हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. पुलिस को उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. उसकी पहचान कुमार यश के रूप में हुई है, जो कि झारखंड के देवघर का रहने वाला था. यहां एमएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था. बताया जा रहा है कि उसकी मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था. मंगलवार को भी आईआईटी स्थित अस्पताल में गया था.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 11 बजे आईआईटी दिल्ली के अरावली हॉस्टल के कमरा नंबर D-57 में एक छात्र द्वारा आत्महत्या करने के बारे में पीसीआर कॉल मिली थी. इसके बाद पुलिस टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया. कमरा अंदर से बंद था, लेकिन उसके दोस्त और आईआईटी कर्मचारी खिड़की तोड़कर उसके कमरे में घुसे. उसका शव दो तौलियों से लटका हुआ पाया गया.
इसके बाद लोगों ने तौलियों को काटकर उसके शव को नीचे उतारा. उसे एंबुलेंस में सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसके शव को शवगृह में सुरक्षित रख दिया गया है. मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है. उसने जिस छात्रावास के कमरे में आत्महत्या की है, उसकी जांच की गई है, लेकिन वहां कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, कुछ मेडिकल डॉक्यूमेंट मिले हैं.
मृतक छात्र के मेडिकल हेल्थ रिपोर्ट कार्ड के अनुसार, उसकी मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था. 29 अक्टूबर को मनोचिकित्सक से उसकी मुलाकात हुई थी. उसके दोस्तों के बयान दर्ज किए गए हैं. इस मामले में किसी गड़बड़ी की आशंका नहीं है. इस मामले में आगे की जांच की जा रही है. पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि टीमें छात्र के परिजनों से बात कर अधिक जानकारी जुटा रही हैं.
उन्होंने कहा, "हमने पीड़ित के परिवार के सदस्यों को पहले ही सूचित कर दिया है. वे जल्द ही दिल्ली पहुंचेंगे. हम यह जानने के लिए और अधिक जानकारी जुटा रहे हैं कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया. हमारी टीमें उसके सहपाठियों के बयान भी दर्ज कर रही हैं. छात्रावास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है, ताकि पता चल सके कि वह किस समय डॉक्टर के पास गया और वहां से कब वापस लौटा था.''
इस बीच, आईआईटी दिल्ली ने एक बयान में कहा कि संस्थान मानविकी और सामाजिक विज्ञान विभाग के एमएससी संज्ञानात्मक विज्ञान के दूसरे वर्ष के छात्र की दुर्भाग्यपूर्ण और असामयिक मौत से बहुत दुखी है. दिल्ली पुलिस परिसर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जांच कर रही है. हम छात्र के परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. उसके परिवार की मदद के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.







