Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
IIT खड़गपुर में फिर दर्दनाक हादसा... B.Tech छात्र ने हॉस्टल में लगाई फांसी, कैंपस में मातम

IIT खड़गपुर में फिर दर्दनाक हादसा... B.Tech छात्र ने हॉस्टल में लगाई फांसी, कैंपस में मातम

AajTak
Sunday, May 04, 2025 11:47:22 AM UTC

IIT खड़गपुर के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में पढ़ रहे तीसरे वर्ष के छात्र मोहम्मद आसिफ कमर का शव उनके हॉस्टल रूम में फंदे से लटका मिला. यह घटना रविवार तड़के 2:53 बजे की है. बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले आसिफ रविवार को घर जाने वाले थे. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और संस्थान परिजनों को हर संभव सहायता देने की बात कर रहा है.

पश्चिम बंगाल के IIT खड़गपुर में रविवार को दुखद घटना सामने आई है. सिविल इंजीनियरिंग विभाग के तीसरे वर्ष के छात्र मोहम्मद आसिफ कमर का शव उनके हॉस्टल रूम (पंडित मदन मोहन मालवीय हॉल) में फंदे से लटका मिला. यह घटना तड़के 2:53 बजे की बताई जा रही है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

दरअसल, संस्थान द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि एक बाहरी कॉल के जरिए सुरक्षा आपातकालीन नंबर पर जानकारी दी गई कि छात्र ने आत्महत्या कर ली है. इसके बाद सुरक्षा टीम, डॉक्टर, प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर कमरे में छात्र का शव पाया गया. छात्र बिहार के सीतामढ़ी जिले का रहने वाला था और रविवार को घर जाने की योजना में था.

यह भी पढ़ें: रिहायशी इमारत की 17वीं मंजिल गिरकर महिला की मौत, आत्महत्या की आशंका

पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्राथमिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है. हालांकि अधिकारी सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं. IIT खड़गपुर प्रशासन ने छात्र की असामयिक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है और परिवार को हरसंभव सहयोग देने की बात कही है. संस्थान के अनुसार, 24×7 काउंसलिंग सेवाएं छात्रों के लिए उपलब्ध हैं और हाल ही में मानसिक तनाव को कम करने के लिए QR कोड स्कैन सुविधा भी हॉस्टल कमरों के बाहर शुरू की गई है.

गौरतलब है कि इससे पहले 20 अप्रैल को अनीकेत वल्कर, 12 जनवरी को शौन मलिक और जून 2024 में देविका पिल्लई की भी आत्महत्या की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. संस्थान के कार्यकारी निदेशक अमित पात्रा ने कहा है कि घटनाओं की जड़ तक पहुंचने के लिए एक समिति बनाई जा रही है, जो तीन दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
दिल्ली: बुजुर्ग से 22 लाख की ठगी करने वाले 11 ठग गिरफ्तार, कंबोडिया से जुड़े हैं तार

दिल्ली पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक गैंग का पर्दाफाश किया है और 11 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. ठगों के तार कंबोडिया से जुड़े हुए हैं. ठगों ने सोशल मीडिया पर एक लुभावना विज्ञापन दिखाकर बुजुर्ग को ठगी का शिकार बनाया था.

ईरान पर टला US का हमला, कच्चे तेल के गिरे दाम, देखें नॉनस्टॉप100

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

अमेरिका की ईरान से बातचीत वाले ट्रंप के दावे में कितना दम है? देखें बुलेटिन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान जंग को लेकर बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ अमेरिका की बेहद मजबूत बातचीत हुई और लगभग सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. ट्रंप ने बताया कि विटकॉफ और कुशनर की बातचीत हो रही है और ऐसे ही बात चलती रहीं तो युद्ध जल्द ही खत्म हो जाएगा.

ट्रंप का ऐलान- 5 दिन No Attack, फिर भी हमलों से दहला ईरान, शेयर बाजार में क्या होने वाला है?

Donald Trump ने ईरान की एनर्जी साइट्स पर 5 दिन अटैक न करने का ऐलान किया है, लेकिन इसके बावजूद ईरानी गैस ग्रिड और पावर स्टेशन पर जोरदार हमलों की खबर है. इससे अचानक रॉकेट बना गिफ्ट निफ्टी करीब 350 अंक फिसलकर कारोबार कर रहा है.

लॉटरी से तय होंगी सीटें! महिला आरक्षण लागू करने के लिए सरकार का नया फॉर्मूला

केंद्र सरकार नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने के लिए नई जनगणना और परिसीमन की शर्त हटाने पर विचार कर रही है. इसके तहत महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों की संख्या बढ़ाई जा सकेगी. विपक्षी दलों के साथ बातचीत जारी है और संशोधन विधेयक संसद में जल्द पेश किया जाएगा.

Delhi Weather: दिन सुहावने और रातें ठंडी... दिल्ली में मार्च में नहीं पड़ेगी भीषण गर्मी, जानें आज का मौसम

दिन में हल्की गर्माहट और रात में ठंडक का संतुलन दिल्ली वालों को इन दिनों सुकून दे रहा है. बीच-बीच में होने वाली हल्की बारिश और बादल गर्मी पर ब्रेक लगा रहे हैं. फिलहाल राजधानी में भीषण गर्मी की शुरुआत टलती दिख रही है.

चीन, जापान से लेकर US तक कोहराम... युद्ध से भारतीय निवेशकों के 50 लाख करोड़ रुपये डूबे!

War Impact on Stock Market: जंग की वजह से अमेरिकी शेयर बाजार में 1 ट्रिलियन डॉलर स्वाहा हो गया है. चीन को इससे भी बड़ा नुकसान हुआ है. जबकि भारतीय बाजार में सोमवार को कोहराम मच गया है, निफ्टी गिरकर 22500 अंक तक पहुंच गया.

5 लाख लगाओ, 3 करोड़ पाओ... ऐसे धोखाधड़ी के जाल में फंसे हजारों लोग, IT प्रोफेशनल भी शामिल

हैदराबाद में मल्टी-लेवल मार्केटिंग धोखाधड़ी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है. हैदराबाद पुलिस ने इस मामले में 32 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें 11 महिलाएं भी शामिल हैं. पुलिस लंबे समय से इस मामले की जांच कर रही है.

आधी रात को जारी हुई बंगाल की पहली सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, 29 लाख वोटरों पर आया ECI का फैसला

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से जुड़े लंबित मामलों पर कार्रवाई के बाद नई जानकारी सार्वजनिक की गई है. कई प्रविष्टियों पर निर्णय हो चुका है, जबकि शेष मामलों की प्रक्रिया जारी है. तकनीकी समस्याओं की शिकायतें भी सामने आई हैं और चुनाव से पहले प्रशासनिक सतर्कता बढ़ा दी गई है.

मिडिल ईस्ट जंग के बीच जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से की बातचीत, ऊर्जा सुरक्षा और वैश्विक बाजार पर चर्चा

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को लेकर कूटनीतिक संपर्क तेज हो गए हैं और कई देश स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. सैन्य कार्रवाई टालने की घोषणा और बातचीत को लेकर विरोधाभासी दावों ने अनिश्चितता बढ़ा दी है. ऊर्जा आपूर्ति और वैश्विक बाजारों पर असर को लेकर चिंता गहराती जा रही है.

23 दिनों से युद्ध में कैसे डटा है ईरान? देखें वारदात

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

काम पहले मंजूरी बाद में, 342% ज्यादा खर्च... केजरीवाल के 'सरकारी बंगले' पर CAG की रिपोर्ट

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान आधिकारिक सीएम आवास के रेनोवेशन को लेकर कैग रिपोर्ट ने कई अनियमितताएं सामने आई हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बंगले के रेनोवेशन पर अनुमानित लागत से 342% अधिक खर्च हुआ.

पेरू बॉर्डर के पास कोलंबिया का मिलिट्री प्लेन क्रैश, 110 सैनिक थे सवार

कोलंबिया का एक सैन्य विमान हादसे का शिकार हो गया है. जानकारी के अनुसार विमान में 110 सैनिक सवार थे.

एक और लव जिहाद...आधार कार्ड में एडिटिंग से साजिद बना 'अभिषेक', होटल में ले जाकर किया रेप

सूरत के इच्छापोर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने फर्जी पहचान बनाकर होटल में वारदात को अंजाम दिया. सोशल मीडिया के जरिए युवती को फंसाया गया था. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सभी आरोपियों को पकड़कर जांच तेज कर दी है.

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लगाए कैमरे, पाकिस्तान में था एक्सेस, जासूसी कांड में चौंकाने वाला खुलासा

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव बोट हादसे के बाद कैसी है रेमंड के मालिक गौतम सिंघानिया की तबीयत, आया हेल्थ अपडेट

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

'सेकुलर पार्टियों' के ल‍िए क‍ितने काम के रह गए हैं आजम खान और नसीमुद्दीन जैसे नेता

देश की राजनीति में असदुद्दीन ओवैसी को छोड़कर मुस्लिम नेताओं के प्रभाव और उनकी प्रासंगिकता सवालों के घेरे में आ चुकी है. उत्तर प्रदेश में आजम खान और नसीमुद्दीन सिद्दीकी जैसे नेताओं का प्रभाव काफी कम हो गया है - पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले हुमायूं कबीर को टीएमसी से निकाला जाना भी एक उदाहरण है.

किसान सावधान! रबी फसलों पर संकट के बादल, IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

ईरान-अमेरिका की होगी डील या ट्रंप दे रहे है धोखा? देखें 9 बज गए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि ईरान से जंग को लेकर अमेरिका की बेहद मजबूत बातचीत हुई और लगभग सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन के लिए टाल दिया है. लेकिन ईरान ने अमेरिका के साथ किसी भी तरह की बातचीत को नकार दिया है.

'वो गोली बरसाता रहा, मैं बचाने के लिए सामने खड़ी रही...' यूपी कॉलेज में मर्डर की चश्मदीद लड़की ने सुनाई दहशत भरे पल की कहानी

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

चौपट फसल, ट्रैक्टर की EMI और 25 लाख का कर्ज...रुला देगी हाथ पकड़कर ट्रेन के आगे कूदे दोनों भाइयों की कहानी

फरीदकोट में कर्ज के बोझ से टूटे दो सगे भाइयों ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी. दोनों खेती कर परिवार चला रहे थे, लेकिन लाखों के कर्ज और खराब फसल ने उन्हें हताश कर दिया. घटना के बाद गांव में मातम पसरा है, जबकि परिवार के लिए आर्थिक मदद की मांग उठ रही है.

दिल्ली में 18 वर्षीय युवक की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक 18 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना कृष्णा मंदिर के पास हुई. पुलिस ने बताया कि जब तक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तब तक घायल को उसके परिवार वाले जग प्रवेश चंद्र (JPC) अस्पताल ले जा चुके थे.

अब E30 पेट्रोल की तैयारी! AIDA ने सरकार से की एथेनॉल ब्लेंडिंग बढाने की मांग

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 24 मार्च 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

मंगलवार को शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी ग्रीन जोन में खुले. वहीं, वेस्ट एशिया के हालात को लेकर विदेश मंत्री जयशंकर ने मार्को रुबियो से फोन पर चर्चा की.

शंकराचार्य ने बनाई 'चतुरंगिणी सेना', रोको-टोको और ठोको का दिया नारा; फरसा लेकर तैनात रहेंगे सदस्य

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us