
IIM अहमदाबाद के छात्रों को मिले TCS, महिंद्र समेत 51 कंपनियों के प्लेसमेंट ऑफर, 394 कैंडिडेट्स की लगी नौकरी
AajTak
आईआईएम अहमदाबाद के पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (एमबीए) 2026 के लिए समर प्लेसमेंट प्रक्रिया पूरी हो गई है. इस साल समर प्लेसमेंट के तीन क्लस्टर में 51 कंपनियों ने भाग लिया है. प्लेसमेंट के दौरान फाइनेंस, कंसल्टेंसी समेत विभिन्न सेक्टरों में 394 विद्यार्थियों को अवसर मिले हैं.
IIM Ahemdabad Campus Placement 2024:आईआईएम अहमदाबाद के पीजीपी एमबीए 2026 के समर प्लेसमेंट में इस साल कुल 394 विद्यार्थियों को प्लेसमेंट मिला है. इनमें से सबसे अधिक 150 विद्यार्थी (38%) को कंसल्टिंग क्षेत्र में नौकरी मिली, जबकि 87 विद्यार्थी (22%) को बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज में, 28 विद्यार्थी (7%) को कांग्लोमेरेट्स में, 21 विद्यार्थी (5%) को मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में और बाकी विद्यार्थियों को फार्मा, रिटेल, इंजीनियरिंग-टेक्नोलॉजी, आईटी और अन्य क्षेत्रों में नौकरी मिली है.
इस कंपनी ने हायर किए सबसे ज्यादा छात्र
क्लस्टर-1 में, ट्रांसफॉर्मेशन एंड ऑपरेशंस कंसल्टिंग कोहोर्ट में एक्सेंचर स्ट्रैटेजी सबसे बड़ा रिक्रूटर साबित हुआ, जिसने एक्सेंचर स्ट्रैटेजी इंडिया मार्केट यूनिट के तहत 6 ऑफर और एक्सेंचर स्ट्रैटेजी ग्लोबल नेटवर्क के तहत 33 प्लेसमेंट ऑफर किए. इसके अलावा, वेक्टर कंसल्टिंग ग्रुप ने 7 ऑफर दिए. मैनेजमेंट कंसल्टिंग कोहोर्ट में, बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप ने 22, मैकिन्से एंड कंपनी ने 15 और बैन एंड कंपनी ने 14 ऑफर दिए.
वहीं, इन्वेस्टमेंट बैंकिंग एंड मार्केट्स कोहोर्ट में गोल्डमैन सैच ने 11 और एचएसबीसी (भारत और हांगकांग) ने 6 ऑफर दिए. एडवाइजरी कंसल्टिंग कोहोर्ट में ईवाई-पार्थेनन इंडिया ने 8 प्लेसमेंट दिए, जबकि प्राइवेट इक्विटी/वेंचर कैपिटल कोहोर्ट में विनजो फंड ने 6 और व्हाइट ओक कैपिटल ने 3 विद्यार्थियों को प्लेसमेंट ऑफर किया.
ऐमेजॉ़न और महिंद्रा ने भी दिए प्लेसमेंट ऑफर
क्लस्टर-2 में, ऐमेजॉ़न और महिंद्रा ने 8-8 प्लेसमेंट ऑफर किए, इसके बाद हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ने 7, आदित्य बिरला ग्रुप ने 6, सन फार्मास्युटिकल्स ने 6, लोढ़ा वेंचर्स ने 6 और टाटा एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (TCS) ने 5 विद्यार्थियों को प्लेसमेंट ऑफर किए गए हैं.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं









