
IGNOU TEE June 2022 Notice: इग्नू जून टीईई के लिए असाइनमेंट सब्मिशन की लास्ट डेट में छूट, देखें नोटिस
AajTak
IGNOU TEE June 2022 Notice: इससे पहले, इग्नू टीईई जून 2022 जमा करने की अंतिम तिथि 15 मई, 2022 थी. 15 मई से पहले, लास्ट डेट 19 अप्रैल, 2022 थी. अब विश्वविद्यालय ने एक बार फिर असाइनमेंट जमा करने की लास्ट डेट 31 मई, 2022 तक बढ़ा दी है.
IGNOU TEE June 2022 Notice: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी, IGNOU ने इग्नू टर्म एंड परीक्षा, TEE June 2022 सेशन के लिए उम्मीदवारों को अपना असाइनमेंट जमा करने की लास्ट डेट में छूट दी है. इसके संबंध में एक विस्तृत नोटिस भी जारी किया गया है. जारी नोटिस के अनुसार, इग्नू टीईई जून 2022 के लिए अपने असाइनमेंट जमा करने की लास्ट डेट अब 31 मई, 2022 है.
यूनिवर्सिटी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in के साथ-साथ इग्नू के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर नोटिस रिलीज़ किया है. आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के साथ, टर्म एंड परीक्षा, जून 2022 के लिए हार्ड और सॉफ्ट कॉपी दोनों को जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई, 2022 तक बढ़ा दी गई है."
Notification regarding the extension of last date for submission of Assignments for TEE, June, 2022 till 31st May, 2022 pic.twitter.com/iBSFU5cOh6
यह पहला मौका नहीं है जब इग्नू ने असाइनमेंट जमा करने की समय सीमा बढ़ाई है. इससे पहले, इग्नू टीईई जून 2022 जमा करने की अंतिम तिथि 15 मई, 2022 थी. 15 मई से पहले, लास्ट डेट 19 अप्रैल, 2022 थी. अब विश्वविद्यालय ने एक बार फिर असाइनमेंट जमा करने की लास्ट डेट 31 मई, 2022 तक बढ़ा दी है.
उम्मीदवार अपना असाइनमेंट ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से जमा कर सकते हैं. ऑनलाइन सबमिशन इग्नू जून 2022 सत्र के लिए उपलब्ध आधिकारिक कैंडिडेट पोर्टल पर उपलब्ध कराया जा सकता है, जो ignou.ac.in पर मौजूद है. कोई भी लेटेस्ट अपडेट उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं.
आधिकारिक नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










