
Ideas of India 2026: सुनील शेट्टी ने बताया 'बॉर्डर 2' के लिए क्यों कर दिया था मना, बोले- 'जेपी दत्ता से डर गया था'
ABP News
Ideas of India Summit 2026: एबीपी नेटवर्क की वार्षिक समिट 'आईडियाज ऑफ इंडिया 2026' का आयोजन मुंबई में किया जा रहा है. जिसमें एक्टर सुनील शेट्टी शामिल हुए और अपनी फिल्म 'बॉर्डर' के बारे में बात की.
मुंबई में चल रही एबीपी न्यूज की 'आइडिया ऑफ इंडिया' समिट के पहले दिन के एक सेशन में बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी शामिल होने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अपने अब तक के सफर पर बात की है. एक्टर ने अपने एक्टिंग करियर के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्होंने कड़ी मेहनत की है और इसी की बदौलत वो आज यहां खड़े हैं.
'बॉर्डर' के लिए क्यों किया था मनाइस दौरान सुनील शेट्टी से जब पूछा गया कि उन्होंने 'बॉर्डर' में काम करने से पहले मना क्यों कर दिया था? इसके जवाब में सुनील शेट्टी ने कहा कि, 'हां मैंने पहले इस फिल्म के लिए ना कह दिया था, क्योंकि मुझे बताया गया था कि जेपी दत्ता जी बहुत स्ट्रिक्ट हैं. वो सेट पर डांट दिया करते हैं यही सोचकर मैंने इस फिल्म के लिए मना कर दया था. लेकिन फिर मैं सेट पर गया और जेपी जी से मिला तो मुझे बहुत अच्छा लगा. मुझे लगता है कि मैं अगर 'बॉर्डर' फिल्म नहीं करता तो मैं कभी भी यहां नहीं पहुंच पाता. इस फिल्म की वजह से ही लोगों ने मुझे याद रखा है. ये फिल्म मेरी जिंदगी के लिए बहुत जरूरी थी'.













