
Ideas of India 2026: फिल्म फ्लॉप हो तो क्या करते हैं सुनील शेट्टी? बॉक्स ऑफिस नंबर पर भी किया रिएक्ट
ABP News
Ideas of India 2026: सुनील शेट्टी ने बताया कि वो फ्लॉप फिल्मों से कैसे डील करते हैं. साथ ही उन्होंने बॉक्स ऑफिस नंबर पर भी बात की.
एक्टर सुनील शेट्टी एबीपी न्यूज के आईडिया ऑफ इंडिया समिट में पहुंचे. यहां उन्होंने अपनी जर्नी और अपने काम को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने फ्लॉप फिल्मों से डील किया. साथ ही बॉक्स ऑफिस नंबर पर भी रिएक्ट किया.
फ्लॉप फिल्मों को लेकर सुनील शेट्टी ने किया रिएक्ट
उन्होंने कहा, 'मेरी एक फिल्म थी आरजू तो लगभग पूरी हो गई थी. लेकिन प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के बीच की किसी बात की वजह से वो फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई. तो एक न्यूकमर के तौर पर मेरे लिए बहुत बड़ा झटका था. लेकिन मुझे लगता है कि तब हम सोचते थे और अब लोग मजूबर करते हैं सोचने के लिए. तब कभी स्ट्रेस नहीं हुआ. मैं उसे एक्टिंग एकेडमी के तौर पर लिया और कहीं न कहीं मैं कुछ नया सीखा. लेकिन आज के दौर में ऐसा नहीं है. आज के बच्चे डिप्रेशन जैसी बातें करते हैं. लेकिन मैंने इसे पॉजिटिवली लिया.'
आगे सुनील ने कहा, 'मैं कहीं न कहीं 120-130 फिल्में कर चुका हूं तो शायद उसमें से 50 परसेंट फ्लॉप भी होंगी, लेकिन कहीं न कहीं हमें खुद को तैयार करना पड़ता है. देखना पड़ता है कि फिल्में फ्लॉप क्यों हो रही हैं. क्या मैं लगातार एक जैसा कंटेंट दे रहा हूं. ऐसा क्या कर रहा हूं कि फिल्में चली नहीं. आप रोए, खुद को एक्सप्रेस किया. एक टाइम पीरियड होता है. कुछ लोग ऐसे होते हैं कि जो महीनों तक ऐसी फीलिंग लेकर चलते हैं. लेकिन अगर आप मेंटली स्ट्रॉन्ग हैं और उस पीरियड को कम करूं तो चीजें ठीक होती हैं. लेकिन मैंने अगर ये डिसाइड कर लिया कि जितनी जल्दी हो सके मैं अपने पैरों पर खड़ा होंगा तो वो होता है.'













