
ICSE, ISC Boad Exam Dates Out: फरवरी में होंगे CISCE 10वीं, 12वीं बोर्ड एग्जाम, यहां देखें पूरा शेड्यूल
AajTak
CISCE Board Exams 2025: द काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने 10वीं और 12वीं एग्जाम शेड्यूल 2025 जारी कर दिया है. आईसीएसई यानी 10वीं (ICSE Class 10 Board Exam Date Sheet) और आईएससी यानी 12वीं बोर्ड परीक्षा (ISC Date Sheet 2025) फरवरी 2025 में शुरू हो जाएगी.
ICSE, ISC Exam Date Sheet 2025: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने सोमवार को आगामी ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है. छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट cisce.org से अपनी परीक्षा की टाइमटेबल डाउनलोड कर सकते हैं. जारी किए गए आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 10 या ICSE बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी, 2025 से शुरू होकर 27 मार्च, 2025 तक चलेंगी, जबकि कक्षा 12 या ISC परीक्षाएं 13 फरवरी, 2025 से शुरू होकर 5 अप्रैल, 2025 को समाप्त होंगी.
कक्षा 12वीं के लिए इतने छात्र देंगे परीक्षा
इसके अलावा, परीक्षा शेड्यूल 2025 को विद्यार्थी CISCE की आधिकारिक वेबसाइट- cisce.org और CAREERS पोर्टल पर भी देख सकते हैं, जहां छात्रों को परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी. इस वर्ष आईएससी (कक्षा 12) परीक्षा के लिए कुल 1,00,067 उम्मीदवार पंजीकृत हैं, जिनमें 52,692 छात्र और 47,375 छात्राएं शामिल हैं. इस परीक्षा का आयोजन भारत के साथ-साथ दो अंतर्राष्ट्रीय स्थानों, जैसे यू.ए.ई. और सिंगापुर में भी किया जाएगा. इस परीक्षा में 1,461 स्कूल भाग ले रहे हैं, जो इस वर्ष की परीक्षा में शामिल होंगे.
मई महीने में घोषित होगा परिणाम
वहीं, भारतीय माध्यमिक शिक्षा प्रमाणपत्र (कक्षा 10) परीक्षा के लिए 2,53,384 उम्मीदवार पंजीकृत हैं, जिनमें 1,35,268 छात्र और 1,18,116 छात्राएं हैं. इस परीक्षा में 2,803 स्कूल भाग ले रहे हैं, और इसे भारत के अलावा चार अंतर्राष्ट्रीय स्थानों (थाईलैंड, सिंगापुर, इंडोनेशिया, और यू.ए.ई.) में भी आयोजित किया जा रहा है. पिछले वर्षों की तरह, CISCE (काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन) इस वर्ष भी कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम मई महीने में घोषित करेगा.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं









